
मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची को पानी की टंकी में फेंककर उसकी हत्या करने और उसकी मां पर चाकू से प्रहार करके घायल करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो उनकी रिश्तेदार है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।…
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची को पानी की टंकी में फेंककर उसकी हत्या करने और उसकी मां पर चाकू से प्रहार करके घायल करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो उनकी रिश्तेदार है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतका उसकी भतीजी बताई गई है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकला गांव में सोमवार देर रात घर में फिरदौस (40) को चाकू से प्रहार करके घायल कर दिया गया। हमले में उसके तीन बच्चों – साद (10), आयशा (8) और नवीदा (3) को भी चोटें आयीं।
उन्होंने बताया कि फिरदौस की चार साल की बच्ची इशरा लापता हो गयी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पहले शक हुआ कि हमलावर उसे अगवा करके ले गये हैं मगर बाद में उसका शव पानी की टंकी में पाया गया। हमलावर ने बच्ची को टंकी में फेंक दिया था। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गयी। घटना के समय फिरदौस का पति इमरान घर में मौजूद नहीं था। मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने आरोपी माना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
एसएसपी ने बताया कि उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची इशरा को पानी की टंकी में फेंककर मार डाला गया जबकि फिरदौस (40) और उसके तीन बच्चों – साद, आयशा और नवीदा को नींद की गोलियां देने के बाद चाकू मारकर घायल कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि फिरदौस द्वारा माना के किसी से कथित अवैध रिश्ते का विरोध करने के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। कुमार ने बताया कि आरोपी अपनी भाभी फिरदौस के साथ घर में ही रह रही थी।



