
Holi 2026 Hair Care Tips: होली में लोगों को रंगों से खेलना बेहद ही पसंद होता है लेकिन उसके साथ ही केमिकल वाले रंग आपके बालों को बुरी तरह से खराब कर देते हैं. बाल बेजान, रूखे और चिपचिपे से नजर आने लगते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि कितने भी शैंपू से बालों को धो लें लेकिन रंग जाने का नाम ही नहीं लेता है. रंग खेलने से पहले और बाद में आपको हेयर करने की जरूरत होती है. अगर आप भी केमिकल वाले कलर से अपने बालों को बचाना चाहते हैं, तो आप 2026 के कुछ नए हेयर केयर ट्रेंड हैं, जिनको आप अपनाकर बालों को डैमिज होने से बचा सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं.
केमिकल वाले कलर से बालों को कैसे बचाएं?
1. तेल की मालिश
अगर आप केमिकल वाले रंगों से अपने बालों को बचाना चाहते हैं, तो आप खेलने से पहले ही रात में तेल की मालिश सरसों, नारियल या जैतून के तेल से कर लेनी है, ऐसा करने से रंग को बालों के अंदर जाने से बचाया जा सकता है. आपके अपने बालों के अंदर तक अच्छे से भर-भरकर तेल को लगाना है, जिससे आपके बालों को नमी के साथ-साथ केमिकल वाले रंगों से भी छुटकारा मिल सके.
2. स्कार्फ या कैप
आप होली खेलने से पहले स्कार्फ या कैप को जरूर लगा लें, इससे आपके बालों को सेफ्टी मिलेगी.सबसे अच्छा होगी की बालों को खोलकर रखने की जगह पर आप बालों को बांधकर ही होली खेलें. अगर आप बालों को खोलकर होली खेलते हैं, तो बालों में रंग, धूल और गंदगी ज्यादा घुस जाएंगी, जिससे बाल काफी ज्यादा खराब भी हो जाएंगे. बेजान से नजर आने लगेंगे.
3. हेयर सीरम
हेयर सीरम आपके बालों को सेफ्टी देता है. आप चाहे तो इसको रोजाना भी बालों में लगा सकती हैं. तेल लगाने के बाद हल्का-सा सीरम आपको जरूर लगाना चाहिए, ऐसा करने से आपके बाल बिल्कुल भी खराब नहीं होंगे. आपके बालों को काफी ज्यादा शाइन और प्रोटेक्शन भी मिलेगी.
4. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल आपकी स्किन और बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. होली खेलने से पहले और बाद में आपको एलोवेरा जेल को अपने बालों के अंदर तक लगाना है. होली के रंग आपके बालों के अंदर तक नहीं घुसेंगे और आसानी से साफ भी हो जाएंगे साथ ही बालों को भी सेफ्टी मिल जाएगी. बताएं गए सभी टिप्स को अगर आप फॉलो करते हैं, तो आपको गजब के असर दिखेंगे.




