
Holika Dahan Rakh ke Upay : फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है, जो कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होती है. साथ ही होली की यह राख बहुत पवित्र और ताकतवर होती है. इसमें जिंदगी की कई समस्याओं को खत्म करने की शक्ति होती है इसलिए होली की इस राख से कई उपाय किए जाते हैं. ये उपाय धन बढ़ाते हैं, नौकरी-व्यापार में सफलता देते हैं, नकारात्मक ऊर्जा खत्म करते हैं, बुरी से बुरी नजर उतार देते हैं.
इस साल 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण है. लिहाजा कुछ लोग 2 मार्च को होलिका दहन करने की तैयारी में हैं तो कुछ लोग 3 मार्च को. होलिका दहन जब भी करें, उसके अगले दिन या 4 मार्च को रंगों वाली होली के दिन राख के ये उपाय जरूर आजमा लें.
होली की राख के उपाय
धन के लिए होली की राख का उपाय – होलिका दहन की राख को अगले दिन एक सिक्के के साथ लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन स्थान पर रख दें. चाहें तो छोटी सी पोटली बनाकर अपने पर्स में भी रख सकते हैं. ऐसा करने से धीरे-धीरे धन बढ़ने लगता है. आमदनी बढ़ती है.
कर्ज मुक्ति के लिए होली की राख का उपाय – यदि तमाम कोशिशों के बाद भी कर्ज खत्म नहीं हो रहा है या कहीं पैसा फंसा हुआ है और नहीं मिल पा रहा है. तो होलिका दहन की रात चौराहे पर दक्षिण दिशा में एक गड्ढा खोदें. इस गड्ढे में 3 गोमती चक्र डालें, जिससे पैसे लेने हैं उसका नाम लें, फिर गड्ढा बंद करके, बिना पीछे मुड़े घर लौट आएं. इससे जल्द पैसा वापस मिलने के योग बनते हैं. वहीं कर्ज मुक्ति के लिए गड्ढे में केचल गोमती चक्र दबाकर वापस आ जाएं.
होली की राख से नजर उतारने का तरीका – होली की राख घर ले आएं और थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जब भी किसी को नजर लगे, एक चुटकी यह मिश्रण लेकर उसके सिर से 7 बार वार दें.
कारोबार में तरक्की के लिए होली की राख का उपाय – यदि नौकरी-व्यापार में मनचाही तरक्की नहीं मिल पा रही है तो होली की राख को पोटली में बांधकर घर, दुकान, ऑफिस के गेट पर लटका दें. इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है और तरक्की मिलने लगती है.




