Friday, February 27, 2026
Bollywood

शादी होते ही रश्मिका-विजय ने तोड़ा ‘बॉलीवुड सितारों का घमंड’,24 घंटे में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, मुंह ताकते रह गए कई सेलेब्स!..

शादी होते ही रश्मिका-विजय ने तोड़ा ‘बॉलीवुड सितारों का घमंड’,24 घंटे में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, मुंह ताकते रह गए कई सेलेब्स!..
शादी होते ही रश्मिका-विजय ने तोड़ा ‘बॉलीवुड सितारों का घमंड’,24 घंटे में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, मुंह ताकते रह गए कई सेलेब्स!..

Rashmika Mandanna Vijay Wedding Photos Breaks Record: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रॉयल वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं. 26 फरवरी को उदयपुर की खूबसूरत वादियों के बीच इन दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा. इस रॉयल वेडिंग में विजय और रश्मिका के परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए. लेकिन, शादी होते ही इन सितारों ने महज 24 घंटे में बॉलीवुड के टॉप मोस्ट फेमस सितारों के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया.

24 घंटे में कई सितारों का तोड़ा रिकॉर्ड
इन दोनों सितारों ने पति-पत्नी बनते ही सोशल मीडिया पर वेडिंग की तस्वीरें शेयर की. ये फोटोज जैसे ही आई तो इंटनेट पर फैंस के कमेंट्स और लाइक्स की बाढ़ आ गई. इन वेडिंग फोटोज पर महज 24 घंटे में मिलियस लाइक्स और कमेंट्स आ गए. जिससे इतना तो साफ है कि दोनों की शादी का क्रेज और पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है.

रश्मिका-विजय को मिले इतने लाइक्स
इंस्टाग्राम पर विजय और रश्मिका ने शादी की रस्मों के दौरान और मंडप की कई तस्वीरें शेयर की. जिसमें दोनों साउथ इंडियन वेडिंग आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहे थे. इन तस्वीरों को जैसे ही दोनों सितारों ने शेयर किया तो विजय की पोस्ट की गई फोटोज पर 15 मिलियन लाइक्स तो वहीं रश्मिका के पोस्ट पर 18.2 मिलियन लाइक्स मिले हैं. इस तरह से इन दोनों सितारों ने मिलकर शादी होते ही ना केवल विराट और अनुष्का शर्मा बल्कि आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के अलावा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया.

कौन पड़ा किस पर भारी?
इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी का फैंस के बीच इस तरह का क्रेज था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उस वक्त इन दोनों की फोटोज पर फैंस के 3.4 मिलियन लाइक्स मिले थे.जबकि आलिया भट्ट और रणबीर ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया था. आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग की जो फोटोज शेयर की थी उस पर 12 मिलियन लाइक्स मिले थे. लेकिन, इन दोनों कपल से आगे कियारा और सिद्धार्थ निकले. इन दोनों की वेडिंग फोटोज पर 15 मिलियन लाइक्स मिले थे.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply