Saturday, March 7, 2026
CrimeIndiaTrending

रील बनाने से नाराज पति ने की महिला की हत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज; मर्डर से पहले रोते हुए बनाई थी VIDEO!

रील बनाने से नाराज पति ने की महिला की हत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज; मर्डर से पहले रोते हुए बनाई थी VIDEO!

बिहार के हाजीपुर जिले में पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि रील बनाने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर दी। करीब 5 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी।

रील बनाने से नाराज पति ने की महिला की हत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज; मर्डर से पहले रोते हुए बनाई थी VIDEO!

बिहार के हाजीपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर रील बनाना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला के पति ने ही मौत के घाट उतार दिया। 32 वर्षीय महिला की हत्या का आरोप पति पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कुंदन साह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

पांच साल पहले की थी लव मैरिज

पूरी घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव की है। मृतक महिला अंजली चौधरी मूल रूप से समस्तीपुर के पूसा की रहने वाली थी, जिसने 5 साल पहले कुंदन साह से प्रेम विवाह किया था। अंजली की यह दूसरी शादी थी। इससे 12 साल पहले उसकी पहली शादी हुई थी, जिससे दो बेटे भी हैं, लेकिन फेसबुक पर उसे कुंदन से प्यार हो गया और उसने दूसरी शादी कर ली। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हैरत की बात यह है कि मरने से 24 घंटे पहले अंजली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें उसने अपने पति कुंदन साह पर कई आरोप लगाए। वीडियो में उसने प्रेम विवाह को अपनी गलती भी बताई थी।

जांच में जुटी पुलिस

इधर मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति कुंदन साह और उसके घरवालों ने मिलकर अंजली की हत्या की है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक प्लास्टिक की रस्सी बरामद हुई है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और जांच के लिए आवश्यक नमूने एकत्र किए। 

12 साल पहले हुई थी पहली शादी

पुलिस के अनुसार अंजली की पहली शादी लगभग 12 साल पहले हुई थी। प्रेम प्रसंग के चलते उसने अपने पहले पति को छोड़कर पांच साल पहले कुंदन साह से शादी की थी। मृतका के बेटे ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर विवाद होता था और उसके पिता ने ही रस्सी से गला दबाकर उसकी मां की हत्या की है। बहरहाल पुलिस पति से पूछताछ कर घटना कारण पता लगाने में जुट गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply