Monday, March 9, 2026
IndiaTrending

लडाई के बीच सरकार का बड़ा फैसला! रसोई गैस को लेकर बडा फैसला-जानें पूरी खबर!..

लडाई के बीच सरकार का बड़ा फैसला! रसोई गैस को लेकर बडा फैसला-जानें पूरी खबर!..
लडाई के बीच सरकार का बड़ा फैसला! रसोई गैस को लेकर बडा फैसला-जानें पूरी खबर!..

LPG Cylinder Booking Rule Changed: मिडिल ईस्ट में इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। इस बीच केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि यह कदम गैस की ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी (हॉर्डिंग) को रोकने के लिए उठाया गया है। हालांकि मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल या घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है।

LPG Cylinder Booking Rule Changed: LPG सिलेंडर की बुकिंग के नियम में बदलाव
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, पहले एक सिलेंडर की बुकिंग के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 21 दिन का इंतजार करना पड़ता था। अब इस अवधि को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानी अब ग्राहकों को एक बुकिंग के बाद अगली बुकिंग के लिए कम से कम 24 दिन का अंतर रखना होगा।

दरअसल, मंत्रालय ने कुछ दिन पहले ही इस अवधि को 15 दिन से बढ़ाकर 21 दिन किया था। लेकिन हालात को देखते हुए अब इसे और बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि इससे गैस की अनावश्यक खरीद और जमाखोरी पर रोक लगेगी और जरूरतमंद लोगों को समय पर सिलेंडर मिल सकेगा।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी
मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के असर के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी हाल ही में बढ़ोतरी की गई है। दो दिन पहले सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये का इजाफा किया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई है। इससे पहले यह सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा था।

अलग-अलग शहरों में LPG की नई कीमतें
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश के प्रमुख शहरों में गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हो गए हैं:-

दिल्ली: 913 रुपये
मुंबई: 912.50 रुपये
कोलकाता: 939 रुपये
चेन्नई: 928.50 रुपये
यह पिछले एक साल में दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें 7 मार्च से लागू कर दी गई हैं। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में भी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा
घरेलू गैस के अलावा होटल, ढाबा और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये का इजाफा किया गया है। नई कीमत लागू होने के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1,883 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 1 मार्च को भी इस सिलेंडर की कीमत में 28 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस साल अब तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कुल मिलाकर 302.50 रुपये बढ़ चुके हैं।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने वाले गरीब परिवारों को सब्सिडी मिलती रहेगी। इस योजना के लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडर तक प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। देशभर में करीब 10 करोड़ से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। सरकार का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद इन परिवारों को राहत देने की व्यवस्था जारी रहेगी।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply