
IndianOil ONE App: दुनियाभर में AI का डंका बजाने वाला ChatGPT भारत के एक सरकारी ऐप के सामने इन दिनों फीका पड़ गया है. जी हां, सुनने में भले ही यह अजीब लग रहा है लेकिन गूगल प्ले स्टोर के ताजा आंकड़े कुछ यही बता रहे हैं. देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में देरी की अफवाहों ने डिजिटल दुनिया का समीकरण पूरी तरह से बदल दिया है. जिसके बाद ज्यादातर भारतीयों के स्मार्टफोन में IndianOil ONE ऐप डाउनलोड हो रहा है जिसने लोकप्रियता के मामले में दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गजों को सीधे चुनौती दे दी है.
गैस बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला IndianOil ONE ऐप मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बाद भारत में तेजी से लोकप्रिय हो गया है. यही कारण है कि यह ऐप Google Play Store के Top Free Apps चार्ट में नंबर 1 पर पहुंच गया वहीं लोकप्रियता में टॉप लिस्ट में रहने वाला AI ऐप ChatGPT दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.
Play Store के ताजा आंकड़ों के अनुसार IndianOil ONE ऐप को 4.4 की रेटिंग मिली है वहीं ChatGPT की रेटिंग 4.6 है. इसके बाद भी डाउनलोड बढ़ने की वजह से IndianOil ONE ऐप नंबर 1 पोजिशन पर पहुंच गया है.
LPG की कमी की अफवाहों से बढ़े डाउनलोड
बीते कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर की रिफिल में देरी की अफवाहें सामने आई हैं. भारत के ज्यादातर घरों में खाना बनाने के लिए LPG सिलेंडर का ही इस्तेमाल होता है इसलिए लोग जल्दी बुकिंग और डिलीवरी की जानकारी पाने के लिए मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं. यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोगों ने IndianOil ONE ऐप डाउनलोड करना शुरू कर दिया जिससे इसकी रैंकिंग टॉप पर पहुंच गई.
IndianOil ONE ऐप में क्या-क्या सुविधाएं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी ऐप IndianOil ONE ऐप को Indian Oil Corporation के यूजर्स के लिए बनाया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके जरिए यूजर्स अपने LPG कनेक्शन से जुड़े कई काम एक ही जगह से कर सकते हैं. जैसे-
LPG सिलेंडर बुक करना
बुकिंग हिस्ट्री चेक करना
पास के डिस्ट्रीब्यूटर खोजना
सर्विस रिक्वेस्ट भेजना
LPG कनेक्शन मैनेज करना
ग्राहक सहायता से संपर्क करना
इसके साथ ही ऐप में कंपनी का XTRAREWARDS लॉयल्टी प्रोग्राम भी शामिल है जिससे यूजर्स अपने रिवार्ड पॉइंट्स और ट्रांजैक्शन भी ट्रैक कर सकते हैं.
Play Store चार्ट में आगे निकले यूटिलिटी ऐप
Play Store की टॉप लिस्ट में IndianOil ONE और ChatGPT के बाद कई एंटरटेनमेंट और ई-कॉमर्स ऐप का नाम है. इनमें Story TV, FreeReels, Meesho, Flipkart, PhonePe और Instagram जैसे ऐप्स शामिल हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. बीते शनिवार को पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से दावा किया गया कि देश में एलपीजी सिलेंडर के भंडार में कमी नहीं है और घरेलू उत्पादन को भी 30 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है.



