Saturday, February 21, 2026
Politics

अमेरिका ने दागा ऐसा हथियार, उड़ गई खामेनेई की नींद!

अमेरिका ने दागा ऐसा हथियार, उड़ गई खामेनेई की नींद!
 रमजान से पहले ही अब ईरान के आसमान में कयामत मंडरा रही है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका के फाइटर्स ने ईरान को चारों तरफ से घेर लिया है। ईरान के सामने अब करो या मरो के अलावा कोई और चारा नहीं बचा है। पहले F-15 और अब अमेरिका की तरफ से खतरनाक F35 की भी तैनाती कर दी गई है। मिडिल ईस्ट से आई तस्वीरों में 24 अमेरिकी F1-15 दिखाई दे रहे हैं। इनमें 12 F35A देखे जा सकते हैं। और 12 A10C की तैनाती भी दिखाई दे रही। पहले क़तर का अल उदैद एयरबेस और अब मुफाक साल्टी एयरबेस। अमेरिका ने कतर के अल उदैद और जॉर्डन के मुफाक साल्टी में अपनी जंगी बेड़ों की तैनाती कर दी है।  तैयारी ऐसे वक्त में चल रही है जब दोनों तरफ से डील की खबरें सामने आ रही हैं।

हालांकि अमेरिकी गृह मंत्री मार्क रूबियो ने यह संकेत दिए हैं कि अब डील नहीं सीधे रण होगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। क्योंकि ईरान ने समझौते के सभी रास्ते बंद कर दिए। खबरों के मुताबिक अमेरिका के पास 300 से ज्यादा F35 विमान हैं। जिनमें से 35 विमान उसने मिडिल ईस्ट की तरफ मोड़ दिए। इसका इस्तेमाल लंबी दूरी के गुप्त ठिकानों को टारगेट करने के लिए किया जाता है। इसका डिजाइन ऐसा है कि यह रडार को भी चकमा दे सकता है। साथ ही यह सेंसर फ्यूजन टेक्नोलॉजी से भी लेस है।  इस जेट में बीवीआर हथियार लगे हैं जो मटियार जैसी खतरनाक मिसाइलों को आसानी से निपटा सकते हैं।

एफ-35 वर्टिकल लैंडिंग और टेक ऑफ कर सकता है। यह एक ही वक्त में सेना के तीनों यूनिट से इंफॉर्मेशन शेयर कर सकता है। हालांकि वॉर की तैयारियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुली चेतावनी दी है। ट्रंप का कहना है कि ईरान के अडियल रुख की वजह से हमें B2 बम वर्ष विमान भेजने पड़े। इधर अमेरिका तैयार है। उधर ईरान ने भी संकेत दे दिए हैं कि अगर कोई गुस्ताखी की तो उसकी तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। हमें नई ने साफ कर दिया है कि यह रमजान अमेरिका पर भारी पड़ेगा। 
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply