Featured Image

Gujarat Crime News: खेड़ा l गुजरात के खेड़ा जिले से एक बेहद खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है. एक पति ने 13 सप्ताह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. उसके हाथ-पैर बांधकर जबरन नैनो यूरिया पिला दिया.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला खेड़ा जिले के महुधा तालुका थाने के कपरापुर गांव का है. वारदात 17 अक्टूबर की है. मृतका की पहचान अरुणाबेन सोढ़ा के रूप में हुई है. जबकि आरोपी उसका पति मितुल, सास और जेठ-जेठानी हैं. चरित्र पर शक के चलते पुरे परिवार ने मिलकर उसकी जान ले ली.

पति ने रची प्रेग्नेंट पत्नी की क़त्ल की साजिश

जानकारी के मुताबिक़, मितुल को पत्नी अरुणाबेन केचरित्र पर शक था उसे लगता था किसी और से अवैध संबंध है. 13 हफ्ते की गर्भवती अरुणाबेन के पेट में तेज दर्द हो रहा था. वो बार-बार अपने पति मितुल से अस्पताल ले जाने के लिए कह रही थी. वो दर्द चिल्ला कर कहती रही मैं ‘खुद मर जाऊंगी’, जिसके बाद पति को उसकी हत्या का ख्याल आया.

हाथ-पैर बाँध कर मुँह में यूरिया डाला

उसने गूगल पर सर्च किया, पत्नी के आत्महत्या करने पर पति को जेल या कानूनी सजा होगी. उसने कानूनी सजा से बचने के तरीके सर्च किये. उसने परिवार वालों के साथ हत्या का प्लान बनाया. प्लान के तहत पति और ससुराल वालों ने अरुणाबेन के हाथ-पैर बाँध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और नैनो यूरिया नामक जहरीला रसायन जबरन मुंह में डाल दिया, जिससे पेट में अमोनिया गैस बना फिर दम घुटने से अरुणाबेन और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी.

रस्सी से बांधकर लाश को खिड़की से लटका दिया

इसके बाद किसी को शक न हो इसलिए उसकी लाश को रस्सी से बांधकर कमरे की खिड़की से लटका दिया. मायके वालों को हत्या शक हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. जब शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया तो पता चला शरीर के अंदर यूरिया था और गले पर फांसी के निशान थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिससे हत्या की पुष्टि हुई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कातिल पति मितुल सोढ़ा और उसके भाई विपुल को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि फरार सास और जेठानी की तालाश जारी है.