Tuesday, February 10, 2026
Crime

सोनम के बाद बेरहम अंजू… आशिक के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत, ‘हनीमून मर्डर 2.0’ की हैरतअंगेज कहानी.

सोनम के बाद बेरहम अंजू… आशिक के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत, ‘हनीमून मर्डर 2.0’ की हैरतअंगेज कहानी.
सोनम के बाद बेरहम अंजू… आशिक के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत, ‘हनीमून मर्डर 2.0’ की हैरतअंगेज कहानी.

Honeymoon Murder 2.0: राजस्थान के श्री गंगानगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने सभी रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। इसे इंदौर के मशहूर राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह ‘हनीमून मर्डर’ बताया जा रहा है। यहां एक दुल्हन ने शादी के सिर्फ तीन महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की।

यह घटना 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे हुई। आशीष और उसकी पत्नी अंजू रावला पुलिस स्टेशन इलाके में अनूपगढ़ रोड पर सड़क किनारे बेहोश मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी अंजू ने पुलिस को बताया कि एक अनजान गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी और उसके सोने के गहने लूट लिए।

पुलिस को कैसे हुआ हत्या का शक?

गंगानगर एसपी अमृतु दुहान सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ। क्राइम सीन की जांच और FSL टीम की जांच से पता चला कि यह कोई साधारण सड़क हादसा नहीं था। इसके बाद पुलिस ने गहन जांच की और मामले की तह तक पहुंचने में कामयाब रही।

अंजू ने पुलिस को बताई फिल्मी कहानी

पुलिस को पत्नी की मनगढ़ंत कहानी में दो बड़ी गड़बड़ियां मिलीं। उसने दावा किया कि आशीष की मौत सड़क हादसे में हुई, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर बेरहमी से पिटाई के निशान थे और सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि उसका गला घोंटा गया था। हादसे में पति की जान चली गई, लेकिन साथ मौजूद पत्नी अंजू को एक खरोंच भी नहीं आई थी।

‘हनीमून मर्डर 2.0’ की हॉरर स्टोरी

पुलिस जांच में पता चला कि 23 साल की अंजू अपनी शादी से खुश नहीं थी। उसने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी संजू के साथ मिलकर साजिश रची। अंजू कुछ समय पहले सादुलशहर में अपने माता-पिता के घर गई थी, जहां उसने संजू और उसके दो साथियों (रॉकी और बादल) के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। अंजू जानती थी कि आशीष डिनर के बाद टहलने जाता है। वह जानबूझकर उसे एक सुनसान सड़क पर ले गई।

हत्या के वक्त प्रेमी के संपर्क में थी अंजू

झाड़ियों में छिपे संजू और उसके साथियों ने आशीष पर हमला किया। उन्होंने पहले उसे पीटा और फिर गला घोंटकर मार डाला। लूट की कहानी बनाने के लिए अंजू ने खुद अपने झुमके और फोन आरोपियों को दे दिए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अंजू के मोबाइल रिकॉर्ड से पता चला कि वह सादुलशहर के रहने वाले अपने पूर्व प्रेमी संजू के लगातार संपर्क में थी।

अंजू-आशिक और सहयोगी अरेस्ट

जांच के दौरान जैसे-जैसे तथ्य सामने आए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और मुख्य आरोपी अंजू, उसके प्रेमी संजू, और उनके साथियों रॉकी उर्फ ​​रोहित और बादल उर्फ ​​सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अंजू बार-बार अपने बयान बदल रही थी, लेकिन वह टेक्निकल सबूतों से इनकार नहीं कर पाई।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply