Tuesday, March 3, 2026
CricketIndiaTrending

PAK की शर्मनाक हार के बाद PCB में मची खलबली…टीम पर लगा 50 लाख का जुर्माना…इस दिग्गज की चली गई कुर्सी!..

PAK की शर्मनाक हार के बाद PCB में मची खलबली…टीम पर लगा 50 लाख का जुर्माना…इस दिग्गज की चली गई कुर्सी!..
PAK की शर्मनाक हार के बाद PCB में मची खलबली…टीम पर लगा 50 लाख का जुर्माना…इस दिग्गज की चली गई कुर्सी!..

Pakistan Team disappointed in T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा. सलमान अली आगा की कप्तानी वाली ये टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. ये चौथी बार है जब पाक टीम आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी. टीम के फ्लॉप शो के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में खलबली मची हुई है. पहले तो हर एक खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (लगभग 18,000 डॉलर) का भारी-भरकम जुर्माना ठोका गया और अब एक दिग्गज की कुर्सी चली गई है. वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार के बाद पूर्व अंपायर अलीम दार ने चयन समिति से इस्तीफा दे दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अलीम दार ने अपना इस्तीफा पीसीबी को सौंप दिया है. अलीम डार अक्टूबर 2024 में सेलेक्शन कमेटी में शामिल हुए थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अंपायरिंग करियर पर विराम लगाने के बाद उन्होंने यह फैसला किया था, लेकिन वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद अचानक उन्होंने रिजाइन कर दिया. इसके पीछे उन्होंने खुलकर तो कुछ नहीं बताया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें पीसीबी की ओर से हटाया गया है.

कप्तान सलमान की भी जाएगी कुर्सी?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सेलेक्शन कमेटी में अलीम दार के इस्तीफे के बाद अब आकिब जावेद और असद शफीक बचे हैं. डेटा एनालिस्ट उस्मान हाशमी भी इसका हिस्सा हैं, लेकिन उनके पास वोटिंग अधिकार नहीं हैं. अब माना जा रहा है कि अलीम दार की जगह जल्द ही नए सदस्य को जोड़ा जा सकता है. दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि अभी और भी इस्तीफे हो सकते हैं. कप्तान सलमान अली आगा से कप्तानी छिन सकती है.

एक दिन पहले ही खबर आई थी कि पीसीबी की तरफ से टी20 विश्व कप खेलने वाले पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (करीब 16 लाख भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया गया है. बोर्ड यह पैसा खिलाड़ियों की सैलरी से काटेगा. बोर्ड ने यह निर्णय लेकर साफ संदेश दिया है कि लगातार खराब प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं है.

पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कैसा रहा?
टी20 विश्व कप 2026 में सलमान अली आगा कप्तान थे. उनकी कप्तानी में टीम सुपर 8 से बाहर हो गई. सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने उसे 5 रनों के अंतर से मात देकर उसका सफर खत्म कर दिया. इससे पहले टीम ने ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड्स के खिलाफ रोमांचक आखिरी ओवर में जीत हासिल की थी. नामीबिया और अमेरिका पर भी जीत मिली, जबकि भारत के खिलाफ 61 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. पाक टीम का सुपर 8 में न्यूजीलैंड के साथ एक मैच रद्द हुआ था.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply