
नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान की जंग के चलते भारत के शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है. हमले के बाद जब सोमवार, 2 मार्च को भारत का स्टॉक मार्केट खुला तो जंग की तबाही दलाल स्ट्रीट में भी दिखी. सेंसेक्स खुलने के साथ क्रैश हो गया. 1600 अंकों की बड़ी गिरावट आई. अमेरिका-ईरान की जंग ने भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के 900000 करोड़ रुपये खाक कर दिए. सोमवार की तबाही के बाद मंगलवार, 3 मार्च को निवेशकों ने थोड़ी राहत की सांस ली है. मंगलवार को शेयर बाजार बंद हैं. स्टॉक मार्केट में छुट्टी के चलते आज कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.
आज शेयर बाजार क्यों बंद है ?
सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते निवेश्कों को तगड़ा नुकसान हुआ. बीएसई मार्केट कैप में 463.50 लाख करोड़ रुपये से गिरकर 454.60 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया. सोमवार को बाजार में मची तबाही के बाद आज निवेशकों ने थोड़ी राहत की सांस ली है. जिस तरह से ग्लोबल टेंशन के हालात बने हुए हैं, बाजार में टेंशन बरकरार रहने की आशंका है. ऐसे में 3 मार्च को स्टॉक मार्केट में होली की छुट्टी के चलते निवेशकों को सांस लेने का मौका मिल गया है. DA Hike: होली से पहले सरकार का तोहफा, इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा, केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार बरकरार
होली की छुट्टी कब है ?
होली के त्योहार के चलते शेयर मार्केट 3 मार्च को बंद रहेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों जगहों पर आज कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. मंगलवार, 3 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा. एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) की आधिकारिक लिस्ट के मुताबिक होली के त्योहार की छुट्टी 3 मार्च को है. यानी आज शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं होगी. शेयर के अलावा इक्विटी डेरिवेटिव्स , करेंसी मार्केट, MCX में भी कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.
शेयर बाजार के अलावा कमोडिटी मार्केट भी बंद
शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी मार्केट यानी एमसीएक्स (MCX) पर भी आज ताला लगा रहेगा. दोनों ही सेशन में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. होली के चलते दलाल स्ट्रीट समेत इन मार्केट को बंद रखा गया है. वहीं रिजर्व बैंक ने भी 3 और 4 मार्च तो बैंकों की छुट्टी रखी है.
होली पर बैंक दो दिन रहेंगे बंद
देश के अधिकांश शहरों में 4 मार्च को खेली जा रही है. RBI ने होली पर दो दिन बैंकों की छुट्टी दी है. कुछ शहरों में 3 मार्च तो बैंकों की छुट्टी है तो कुछ शहरों में 4 मार्च को छुट्टी रहने वाली है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के मुताबिक 3 मार्च को होली को बेलापुर, भोपाल,देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, रायपुर, शिमला, शिलॉग जैसे शहरों में आज यानी 3 मार्च को बैंक बंद रहने वाले हैं.
4 मार्च को होली की छुट्टी
4 मार्च को मुख्य होली त्योहार के मौके पर नई दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और रांची समेत कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं. देश के अधिकांश शहरों में 4 मार्च को होली के चलते बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. बैंक के ब्रांच बंद रहेंगे. बैंकिंग कामकाज में दिक्कत आ सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दिल्ली, पटना, लखनऊ, कोलकाता समेत अधिकांश शहरों में होली की छुट्टी 4 मार्च को है.





