
Virat Kohli: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पहला मैच कल रात आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला गया. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसके पहले 3 विकेट सिर्फ 29 रनों पर गिर गए, लेकिन उसके बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) और अनिकेत वर्मा (Aniket Verma) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 201 रन बनाने में सफल रही.
इसके बाद जब आरसीबी (RCB) की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो पारी की शुरुआत करने उतरे विराट कोहली (Virat Kohli) अंत तक नाबाद रहे और 38 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. इसके बाद उन्होंने टी20 फ़ॉर्मेट से संन्यास लेने और आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन करने पर चुप्पी तोड़ी है.
Virat Kohli ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कही ये बात
विराट कोहली (Virat Kohli) ने आरसीबी को एकतरफा मुकाबले में 15.4 ओवरों में ही 6 विकेट जीताने के बाद कहा कि
“वापस यहां आकर अच्छा लग रहा है. आखिरी मैच मैंने पिछले साल आईपीएल फाइनल खेला था, लेकिन हाल ही में वनडे सीरीज में जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे मुझे लय हासिल करने में मदद मिली. मैं वह शॉट्स नहीं खेल रहा था जो आम तौर पर नहीं खेलता. मुझे पता है कि मैं अच्छी फॉर्म में हूं और मैने फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है तो प्रदर्शन अच्छा ही रहेगा. हमारे पास अच्छी शुरुआत का मौका था और हमने वही किया.”
विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट और टी20 फ़ॉर्मेट से संन्यास ले लिया है अब वो सिर्फ वनडे फ़ॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं, इसको लेकर जब विराट कोहली से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि
“पिछले 15 साल से जिस तरह का शेड्यूल रहा है और हमने जितनी क्रिकेट खेली है, मेरे लिए तैयारी की कमी की बजाय जरूरत से ज्यादा खेलने का थकान का जोखिम अधिक रहा है. इसलिए मुझे इन ब्रेक से तरोताजा होकर लौटने में काफी मदद मिली.”
मैं हमेशा 120% देने की कोशिश करता हूं: विराट कोहली
विराट कोहली ने इसके साथ ही अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है. विराट कोहली ने कहा कि
“जब भी मैं खेलने आता हूं तो कोशिश करता हूं कि अपना 120 प्रतिशत दूं. मैं कभी तैयारी के बिना नहीं आता. एक्स्ट्रा ब्रेक से मुझे मानसिक रूप से तरोताजा होने में मदद मिली. अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा होकर खेलते हैं, तो टीम के लिए योगदान दे सकते हैं और यही हर खिलाड़ी करना चाहता है. RCB ने इस सीजन अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है. अब उनका अगला मैच 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा.”
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।





