Friday, February 27, 2026
Crime

इफ्तारी के बाद बौखलाए कट्टरपंथी… शादी में कुआं पूजने गई महिलाओं को बेरहमी से घसीट कर पीटा; बुलंदशहर जिले में दिखा तालिबान वाला नजारा

इफ्तारी के बाद बौखलाए कट्टरपंथी… शादी में कुआं पूजने गई महिलाओं को बेरहमी से घसीट कर पीटा; बुलंदशहर जिले में दिखा तालिबान वाला नजारा
इफ्तारी के बाद बौखलाए कट्टरपंथी… शादी में कुआं पूजने गई महिलाओं को बेरहमी से घसीट कर पीटा; बुलंदशहर जिले में दिखा तालिबान वाला नजारा

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मुसलमानों द्वारा हिंदू दलितों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार (23 फरवरी, 2026) शाम की है, जब हिंदू परिवार शादी के मौके पर कुआं पूजने और जागरण का आयोजन कर खुशियां मनानें में लीन था।

इस दौरान कट्टरपंथियों ने समारोह में बज रहे म्यूजिक सिस्टम को बंद कराने को लेकर जोरदार हंगामा मचाया। मामले में पुलिस ने 14 नामजद और 50 अज्ञात मुस्लिम आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर 7 लोगों को हिरासत में लिया है। मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं।

रोजा इफ्तारी के तुरंत बाद कर दिया दलितों पर हमला
शादी में कुआं पूजने गई महिलाओं को भी बेरहमी से घसीटा अपनी तरफ
UP के बुलंदशहर जिले में दिखा तालिबान वाला नजारा, अब तक 7 गिरफ्तार
उन्मादियों का नाम सुनते ही जातिवादी गिरोहों ने पीड़ितों से फेरा मुंह,#UP#Bulandshahr#Dalit…— Sudarshan News (@SudarshanNewsTV)February 25, 2026

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के गिनौरा शेख गांव की है। यहां आकाश कुमार के यहां सोमवार को शादी के अवसर पर कुआं पूजन और रात को माता के जागरण का कार्यक्रम होना था। कुआं पूजन के दौरान कार्यक्रम में डीजे बजाया जा रहा था, जिस पर परिवार के लोग डांस कर खुशियां मना रहे थे। तभी मुसलमानों ने नमाज पढ़ने का बहाना बनाते हुए म्यूजिक सिस्टम बंद कराने का दवाब बनाया।

जिसके बाद हिंदूओं ने तुरंत डीजे बंद भी कर दिया, जब नमाज खत्म हो गई तो उन्होंने दोबारा डीजे बजाया। जिसके कुछ ही देर बाद ग्राम प्रधान मोईन, मतलूब, आदिल, अकरम, कासिम, फिरोज, बाबर, शमशाद, सलमान, आदिल पुत्र जमाल, फरदीन, अरबाज, आसिफ, गुलफाम एवं करीब 50-60 अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर हिंदूओं के घर में घुस गए और परिवार की महिलाओं समेत मौजूद लोगों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। साथ ही हिंदूओं के लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी किया। मुसलमानों ने हिंदूओं को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

इसके बाद पीड़ित आकाश ने आरोपी मुसलमानों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पा लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटना को गंभीरता से संज्ञान में लिया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और नियमानुसार कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि गांव में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

थाना प्रभारी नीरज कुमार मलिक के अनुसार म्यूजिक सिस्टम बंद कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी। सावधानी के तौर पर गांव में पुलिस बल बढ़ाने के साथ गश्त भी तेज कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और किसी को भी शांति व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply