Sunday, March 29, 2026
CricketIndiaTrending

धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, शुरुआती 3 मैचों से हुआ बाहर, मुश्किल में CSK

धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, शुरुआती 3 मैचों से हुआ बाहर, मुश्किल में CSK
धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, शुरुआती 3 मैचों से हुआ बाहर, मुश्किल में CSK

CSK: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत हो चुकी है, पहले आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के बीच मैच खेला गया. वहीं आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना केकेआर (KKR) की टीम से होना है. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से खेलने वाली है, लेकिन इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को तीसरा बड़ा झटका लगा है.

चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका उस समय लगा जब सीएसके (CSK) के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट की वजह से पुरे सीजन से बाहर हो गए, वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका महेंद्र सिंह धोनी के रूप में लगा है, वो शुरुआती 6 मैचों से बाहर हो गए हैं. वहीं अब फ्रेंचाइजी को तीसरा झटका लगा है और टीम का एक और स्टार बल्लेबाज चोटिल हो गया है.

CSK का ये घातक बल्लेबाज चोटिल होकर हुआ 3 मैचों से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक और बुरी खबर आई है. रेव स्पोर्ट्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी के मैच विनर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन के कारण शुरुआती 2 से 3 मैचों से बाहर हो सकते हैं. अगर ब्रेविस नहीं खेलते हैं, तो चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी और ज्यादा कमजोर हो जाएगी.

साउथ अफ्रीका के सुपरस्टार डेवाल्ड ब्रेविस ने पिछले सीजन में 6 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 180 की स्ट्राइक रेट और 37.50 की औसत से 225 रन बनाए थे. जिसमें 2 अर्धशतक उनके नाम रहे थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी ने 6 मैचों में ही 17 छक्के जड़ दिए थे.

डेवाल्ड ब्रेविस के चोटिल होने से चमकी इन 2 खिलाड़ियों की किस्मत

आईपीएल 2026 के शुरुआत से पहले ही डेवाल्ड ब्रेविस के चोटिल होने की वजह से 2 खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई है. डेवाल्ड ब्रेविस अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं. पिछले सीजन उन्होंने ये करके दिखाया था. जिसके कारण ही शॉर्ट के ऊपर और ज्यादा दबाव रहेगा.

चेन्नई सुपर किंग्स अब उनकी जगह सरफराज खान को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका दे सकती है. सरफराज खान भी स्पिनरों के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply