Wednesday, February 11, 2026
Cricket

अफगानिस्तान का अभी खत्म नही हुआ टी20 विश्व कप में सफर, अभी भी इस समीकरण से सुपर 8 में पहुंच सकती है राशिद खान की टीम

अफगानिस्तान का अभी खत्म नही हुआ टी20 विश्व कप में सफर, अभी भी इस समीकरण से सुपर 8 में पहुंच सकती है राशिद खान की टीम
अफगानिस्तान का अभी खत्म नही हुआ टी20 विश्व कप में सफर, अभी भी इस समीकरण से सुपर 8 में पहुंच सकती है राशिद खान की टीम

राशिद खान (Rashid Khan) की कप्तानी वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) का प्रदर्शन आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहद शानदार रहा. अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका (AFG vs SA) के बीच खेले गए मैच में 2 बार सुपर ओवर खेला गया और अंत में अफगानिस्तान को शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद अफगानिस्तान के सुपर 8 में पहुंचने की सम्भावना कम हो गई है.

अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan Cricket Team), साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) से दूसरे ओवर में जरुर हार गई है, लेकिन अभी भी उसके सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें जिन्दा हैं. आइए जानते हैं कैसे अभी भी राशिद खान (Rashid Khan) की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम अभी भी सुपर 8 में पहुंच सकती है.

सुपर 8 में ऐसे पहुंच सकती है Afghanistan की टीम

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan Cricket Team) को टॉप-2 में रहना होगा, इसके लिए राशिद खान की टीम को पक्का करना होगा कि वे अपने बाकी दो ग्रुपडी मैचों में यूएई (16 फरवरी को) और कनाडा (19 फरवरी को) को बड़े अंतर से हरा दें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan Cricket Team) को उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका में से कई एक अपने बाकी दोनों ग्रुप डी मैच हार जाएं.

ऐसे में अफगानिस्तान की टीम के 4 अंक हो जाएंगे और साउथ अफ्रीका एवं न्यूजीलैंड में से किसी एक टीम के भी 4 अंक होंगे और इसके बाद फैसला नेट रनरेट के आधार पर होगा और अफगानिस्तान की टीम के पास यही आखिरी मौका होगा.

14 फरवरी का मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो खत्म हो जाएगा अफगानिस्तान का सफर

इस ग्रुप में अभी तक साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का मैच अब तक नही हुआ है, दोनों टीमें अपने 2-2 मैच जीतकर 4-4 अंक के साथ टॉप 2 में हैं, नेट रनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम टॉप पर है. 14 फरवरी को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में मुकाबला होना है.

अगर बारिश की वजह से ये मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे और ये दोनों ही टीम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जायेंगी, इसके साथ ही अफगानिस्तान का सफर खत्म हो जाएगा.

टी20 विश्व कप 2026 में अब तक ग्रुप डी का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट प्वॉइंट्स नेट रन रेट
1 न्यूज़ीलैंड 2 2 0 0 0 4 1.919
2 दक्षिण अफ्रीका 2 2 0 0 0 4 1.425
3 अफगानिस्तान 2 0 2 0 0 0 -0.555
4 संयुक्त अरब अमीरात 1 0 1 0 0 0 -2.763
5 कनाडा 1 0 1 0 0 0 -2.850

नोट: ये पॉइंट्स टेबल 11 फरवरी 2026 तक अपडेटेड है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply