
नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थान ‘टोलो न्यूज’ के अनुसार, अफगान सेना ने अपने हवाई क्षेत्र (Airspace) का उल्लंघन करने वाले एक पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर जलते हुए विमान की तस्वीर वायरल हो रही है। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान के एयरस्पेस में घुसे एक पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट को अफगान सेना ने मार गिराया है। सोशल मीडिया पर एक जलते हुए प्लेन के मलबे का बिना वेरिफाई किया हुआ वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दावा किया गया है कि यह एक पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट है जिसे अफगान सेना ने मार गिराया है।
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर गुरुवार देर रात हमला किया। कुनार प्रांत में तालिबान लड़ाकों के हमले में पाकिस्तानी सेना के 55 सैनिक मारे गए। यह जानकारी टोलो न्यूज ने तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद के हवाले से दी।
अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उनके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है।
अफगानिस्तान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्ला फितरत ने कहा कि कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया गया, जबकि कई हथियार, एक टैंक और एक हार्वेस्टर जब्त किया गया है।
वहीं, पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK सरकार ने ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने काबुल, नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के हमले अभी भी जारी हैं।
पाकिस्तान सरकार का दावा है कि अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 27 तालिबान चौकियां तबाह कर दी गई हैं और 9 पर कब्जा कर लिया गया है।






