एक प्रधान सचिव के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही से जुड़े चार मामले पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करेगा. आज मामले पर जल्द सुनवाई की मांग पर CJI सूर्य कांत ने टिप्पणी की है. उन्होंने कहासमस्या ये है कि आपका अहंकार इतना बड़ा है कि आप हाई कोर्ट नहीं जाते, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए आपके पास पूरा आर्थिक साधन मौजूद है.

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि ये मामले अवमानना की कार्यवाही से जुड़े हैं. हाई कोर्ट ने कुछ मामलों में आरोप तय करने के लिए प्रधान सचिव को तलब किया है. हमने SLP दायर की है, कोर्ट ने इसी तरह के अन्य मामलों में अंतरिम आदेश भी पारित किए हैं. CJI सूर्य कांत ने कहा कि समस्या यह है कि आपका अहंकार इतना बड़ा है कि आप हाई कोर्ट नहीं जाते, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए आपके पास पूरा आर्थिक साधन मौजूद है.
‘अगले हफ्ते देखेंगे मामला’
वकील ने कहा कि हमारी प्रार्थना है कि इन मामलों को कम से कम सोमवार को सुनवाई के लिए ले लिया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम अगले हफ्ते देखेंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वकील ने कहा कि प्रधान सचिव को 25 नवंबर को तलब किया गया है. आपकी सुविधानुसार कोई भी दिन तय किया जा सकता है.



