Saturday, March 7, 2026
Bollywood

आज से शुरू होगी धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग, जानिए क्या रहने वाला है प्राइस?!..

आज से शुरू होगी धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग, जानिए क्या रहने वाला है प्राइस?!..
आज से शुरू होगी धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग, जानिए क्या रहने वाला है प्राइस?!..

Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड में इन दिनों बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. खासकर जब बात रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 की हो, तो फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाती है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और रिलीज से पहले ही इसका क्रेज देखने को मिल रहा है. अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है.

कब से शुरू होगी एडवांस बुकिंग?
फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च यानी शनिवार को सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया जाएगा. ट्रेलर रिलीज के साथ ही भारत में इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू होने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर के सिनेमाघरों और बड़े मल्टीप्लेक्स में 7 मार्च से ही टिकटों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी. बताया जा रहा है कि फिल्म का फाइनल सेंसर सर्टिफिकेट आने से पहले ही अस्थायी सर्टिफिकेट के आधार पर टिकट बिक्री शुरू हो सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं विदेशों में खासकर अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और वहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

पहले दिन की कमाई को लेकर बड़ी उम्मीद
फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. इसी वजह से कई सिनेमाघरों में टिकट की कीमतें भी ज्यादा रखी जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ जगहों पर टिकट “सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस” कैटेगरी में बेची जा रही हैं, जिनकी कीमत सामान्य से करीब 10 से 25 फीसदी ज्यादा हो सकती है. करीब चार घंटे लंबी बताई जा रही इस फिल्म से मेकर्स को बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर 2’ पहले दिन 75 करोड़ से 90 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है.

पहले पार्ट ने मचाया था धमाल
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म धुरंधर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए थे. पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 900 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया था. अब दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह के किरदार हमजा अल मजारी की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा. यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply