
Virat Kohli: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले मैच में कल रात एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले साल की विजेता आरसीबी (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम से हुआ. आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) ने इस मैच को विराट कोहली (Virat Kohli) की विस्फोटक और समझदारी भरी पारी की बदौलत 15.4 ओवरों में ही अपने नाम कर लिया. विराट कोहली ने इस मैच में 38 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली.
विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी पारी की दौरान 5 चौके और 5 छक्के जड़े. अब भारतीय टीम के इस घातक बल्लेबाज ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. वहीं विराट कोहली ने अब टीम इंडिया के फ्यूचर स्टार का नाम बताया है.
Virat Kohli ने इस खिलाड़ी को बताया भारत का भविष्य
विराट कोहली ने अपनी टीम के कप्तान रजत पाटीदार को भविष्य का सुपर स्टार क्रिकेटर बताया है. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने पिछले सीजन आईपीएल 2025 का ख़िताब अपने नाम किया था. विराट कोहली ने रजत पाटीदार को भारत के भविष्य का क्रिकेटर बताते हुए उनकी तारीफ़ में कहा कि
“रजत पाटीदार, भारतीय क्रिकेट का बेहतरीन टैंलेटेड क्रिकेटर है और उसके पास तेजी से रन बनाने की बेहतरीन काबिलियत है.”
RCB को पहले मैच में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने दिलाई जीत
आरसीबी और एसआरएच के बीच पहला मैच कल रात खेला गया, जहां एसआरएच की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 80 रन और अनिकेत वर्मा के 43 रनों की बदौलत ही निर्धारित 20 ओवरों में 201 रन बनाने में सफल रही. आरसीबी के लिए गेंदबाजी के दौरान जैकब डफी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 4 ओवरों में सिर्फ 22 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
इसके बाद आरसीबी की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी, टीम के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट ने पारी की शुरुआत की, लेकिन फिल साल्ट सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने, इसके बाद देवदत्त पड्डीकल बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने 26 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जबकि रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रन बनाए, वहीं विराट कोहली नाबाद लौटे और उन्होंने 38 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली.
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।





