Saturday, February 14, 2026
CricketIndiaTrending

अभिषेक बीमार, संजू बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ ये 2 खिलाड़ी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत, बदलेगी ओपनिंग जोड़ी

अभिषेक बीमार, संजू बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ ये 2 खिलाड़ी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत, बदलेगी ओपनिंग जोड़ी
अभिषेक बीमार, संजू बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ ये 2 खिलाड़ी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत, बदलेगी ओपनिंग जोड़ी

Team India opening pair against Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच 15 फरवरी को खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) इस मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है. भारतीय टीम के लिए इस मैच से पहले बुरी खबर सामने आ रही है, भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अभी अपनी बीमारी से पूरी तरह से उबर नही सके हैं.

वहीं संजू सैमसन (Sanju Samson) को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर रखा जा सकता है, ऐसे में बड़ा सवाल है कि पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के खिलाफ कौन से 2 खिलाड़ी भारत (Team India) के लिए पाकिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ ये 2 खिलाड़ी करेंगे Team India के लिए पारी की शुरुआत

भारतीय टीम (Team India) के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) का खेलना तय है, वहीं उनके साथ अभिषेक शर्मा की जगह वाशिंगटन सुंदर खेलते नजर आने वाले हैं. अभिषेक शर्मा अगर फिट होते हैं, तो वही पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे, लेकिन अगर वो फिट नही हो सके तो उनकी जगह पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है.

वाशिंगटन सुंदर पहले भी टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए उपर बल्लेबाजी कर चुके हैं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शुभमन गिल की अनुपस्थिति में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं बतौर ओपनर उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मौका देने से भारत के पास एक और स्पिनर का विकल्प मिल जाएगा.

अभिषेक शर्मा ने दिया अपनी फिटनेस पर अपडेट

अभिषेक शर्मा ने यूएसए के खिलाफ मैच से पहले वानखेड़े में अभ्यास के दौरान कुछ ऐसा खा लिया था, जिसकी वजह से उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने यूएसए के खिलाफ बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि इस मैच में वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए.

अभी हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया श्रीलंका रवाना हो चुकी है. इस मैच से पहले अर्शदीप सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें अभिषेक शर्मा अपनी फिटनेस पर अपडेट दे रहे हैं. इस वीडियो में अर्शदीप सिंह ने अभिषेक शर्मा से उनकी तबीयत के बारे में पूछा, इस पर अभिषेक ने कहा ‘दाल चावल काफी अच्छे हैं और मैं भी अच्छा हूं. कुछ किलो कम हुए हैं.’

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply