Thursday, March 26, 2026
IndiaTrending

वंदे भारत के सामने शख्स ने की ऐसी हरकत, फिर जो हुआ देखकर चीख पड़े यात्री; कैद हुआ डरावना Video!..

वंदे भारत के सामने शख्स ने की ऐसी हरकत, फिर जो हुआ देखकर चीख पड़े यात्री; कैद हुआ डरावना Video!..
वंदे भारत के सामने शख्स ने की ऐसी हरकत, फिर जो हुआ देखकर चीख पड़े यात्री; कैद हुआ डरावना Video!..

Vande Bharat Accident: बिहार के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचते ही एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया. यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर सुबह करीब 9 बजे हुई, जब ट्रेन अपनी रफ्तार से स्टेशन में प्रवेश कर रही थी. इकॉनॉमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक, बताया जा रहा है कि व्यक्ति तंबाकू खाकर उसे थूकने के लिए प्लेटफॉर्म के बिल्कुल किनारे जाकर खड़ा हो गया था. इसी दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस स्टेशन पर आ पहुंची और उसे टक्कर मार दी.

क्या बचाई जा सकती थी जान?
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस हादसे ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या थोड़ी सी सावधानी से इस जान को बचाया जा सकता था. रेलवे बार-बार यात्रियों को प्लेटफॉर्म के किनारे से दूर रहने की सलाह देता है, लेकिन कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. यही लापरवाही इस घटना में जानलेवा साबित हुई.

रेस्क्यू और इलाज में क्या हुआ?
घटना के तुरंत बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को तुरंत बाढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. जीआरपी ने इस मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रेलवे अधिकारी भी इस घटना की जांच में जुटे हुए हैं ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके.

रेलवे ने क्या दी चेतावनी?
इस हादसे के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म के किनारे से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, खासकर जब ट्रेन आ रही हो या जा रही हो. वंदे भारत जैसी तेज रफ्तार ट्रेनों के चलते खतरा और बढ़ जाता है, इसलिए थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है.

 

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply