Wednesday, March 4, 2026
Crime

पेशे से कारपेंटर, चलाता था यूट्यूब चैनल; Ex-Muslim सलीम वास्तिक पर चाकू चलाने वाले जीशान की पूरी कुंडली

पेशे से कारपेंटर, चलाता था यूट्यूब चैनल; Ex-Muslim सलीम वास्तिक पर चाकू चलाने वाले जीशान की पूरी कुंडली

गाजियाबाद में एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के बाद आरोपी जीशान को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. जीशान पेशे से कारपेंटर का काम करता था.

पेशे से कारपेंटर, चलाता था यूट्यूब चैनल; Ex-Muslim सलीम वास्तिक पर चाकू चलाने वाले जीशान की पूरी कुंडली

गाजियाबाद के लोनी इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी. सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक खुद को “एक्स मुस्लिम” कहते हैं और यूट्यूब पर धार्मिक मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं. वह इस्लाम से जुड़े विषयों पर अपनी राय रखते हैं, जिसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका है. हमले के वक्त वह अपने ऑफिस में मौजूद थे.

इस मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी जीशान मुठभेड़ में मारा गया, जबकि उसका भाई गुलफाम अभी फरार बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमला सुनियोजित था. जीशान पेशे से कारपेंटर का काम करता था. इतना ही नहीं, वह यूट्यूब चैनल भी चलाता था. वहीं, जीशान कट्टरपंथी ग्रुप्स से भी जुड़ा था. चलिए ऐसे में जानते हैं जीशान की पूरी कुंडली.

कहां का रहने वाला था जीशान?

जीशान की उम्र 27 साल है. वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सैदनगली गांव का रहने वाला था. जीशान और उसका भाई खोड़ा कॉलोनी में रहते थे.

क्या करता था जीशान?

जीशान और उसका भाई गुलफाम दोनों भाई पेशे से कारपेंटर थे और आसपास के इलाकों में फर्नीचर का काम करते थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाहरी तौर पर उनकी जिंदगी नॉर्मल दिखती थी, लेकिन जांच एजेंसियों का कहना है कि जीशान कुछ समय से कट्टरपंथी सोच से प्रभावित था.

कट्टरपंथी संगठन से कनेक्शन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जीशान का कनेक्शन कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर से था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि वह एक टेलीग्राम ग्रुप का एक्टिव सदस्य था, जिसमें हजारों लोग जुड़े हुए थे. इस ग्रुप पर कथित रूप से भड़काऊ और उकसाने वाले कंटेंट शेयर किए जाते थे. अधिकारियों का दावा है कि इसी नेटवर्क के जरिए हमले की साजिश को हवा मिली.

जीशान का था यूट्यूब चैनल

जांच में यह भी सामने आया कि जीशान यूट्यूब चैनल भी चलाता था और कुछ विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स को फॉलो करता था. पुलिस का कहना है कि एक पाकिस्तानी यूट्यूबर की अपील से प्रभावित होकर उसने अपने भाई के साथ मिलकर सलीम वास्तिक पर हमला किया. इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपियों ने कथित रूप से संबंधित ग्रुप पर फोटो शेयर कर घटना की जिम्मेदारी लेने जैसी पोस्ट भी डाली थी.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply