हुंडई क्रेटा लंबे समय से भारतीय ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है. इसका कारण इसका मॉडर्न डिजाइन, प्रीमियम और फीचर्स से भरपूर इंटीरियर, कई इंजन ऑप्शन और अच्छा वैल्यू फॉर मनी है. मुकाबला और मिडसाइज SUV सेगमेंट में कई नई गाड़ियों के आने के बावजूद Creta ने अपनी पकड़ बनाए रखी है. अब Maruti Suzuki, Honda, Renault और Nissan जैसी कंपनियां 2026 की दीवाली तक Creta को टक्कर देने के लिए नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं.

9 जुलाई को लॉन्च होगी Nissan Tekton

इनमें से एक बड़ी लॉन्चिंग Nissan की नई होगी. इसे 9 जुलाई को भारत में पेश किया जाएगा और इसके बाद कुछ महीनों में बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. यह SUV Renault Duster पर आधारित होगी और इसका प्लेटफॉर्म, इंजन और कई फीचर्स उससे मिलतेजुलते होंगे.हालांकि, डिजाइन के मामले में Nissan Tekton काफी अलग होगी. इसका लुक पूरी तरह नया होगा और इसे कंपनी की ग्लोबल SUV Nissan Patrol से प्रेरित किया गया है. इसका मतलब है कि इसमें ज्यादा दमदार और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलेगा.

आरजीएमपी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड

कुल मिलाकर, आने वाले समय में मिडसाइज सेगमेंट में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा और Hyundai Creta को कई नई और मजबूत टक्कर देने वाली गाड़ियां बाजार में मिलेंगी.आरजीएमपी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड आने वाली निसान टेक्टन में डस्टर के समान 1.0 लीटर टर्बो और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प उपलब्ध होने की संभावना है. हालांकि, इसमें पावरफुल हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा.

मारुति ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट

नई 2026 मारुति ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट में मामूली डिज़ाइन परिवर्तन और कुछ नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जबकि 1.5 लीटर माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन विकल्प बरकरार रहेंगे. एसयूवी लाइनअप वर्तमान में 103 बीएचपी, 1.5 लीटर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और 115 बीएचपी, 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. माइल्ड हाइब्रिड में 6स्पीड मैनुअल और 6स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड केवल ईसीवीटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है.

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को 2026 की दिवाली के आसपास अपना पहला बड़ा मिडलाइफ अपडेट मिलने वाला है. इस मिडसाइज़ एसयूवी के फ्रंट और रियर प्रोफाइल में थोड़े बदलाव के साथसाथ केबिन के अंदर कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. मौजूदा 121 बीएचपी, 1.5 लीटर, चारसिलेंडर पेट्रोल इंजन, 6स्पीड मैनुअल और 7स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध रहेगा.

रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड

रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड , जो आरजीएमपी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, लगभग 2026 की दिवाली के आसपास बाजार में आएगी. रेनॉल्ट इंडिया ने पुष्टि की है कि एसयूवी में 1.8 लीटर का हाइब्रिड इंजन होगा, जो लगभग 160 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा. मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइब्रिड के हाइब्रिड वेरिएंट की तुलना में डस्टर हाइब्रिड काफी ज्यादा पावरफुल होगी.