Kia India ने जून 2026 में शानदार बिक्री दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी ने इस महीने डीलरों को कुल 24,552 गाड़ियां भेजीं, जो जून 2025 की 20,625 यूनिट्स के मुकाबले करीब 19 फीसदी ज्यादा हैं. यह Kia के लिए अब तक का सबसे सफल जून महीना साबित हुआ है.सिर्फ जून ही नहीं, बल्कि साल 2026 की पहली छमाही भी कंपनी के लिए बेहद खास रही. जनवरी से जून के बीच Kia ने कुल 1,63,749 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,42,139 यूनिट्स था. यानी कंपनी ने छह महीनों में करीब 15 फीसदी की सालाना बढ़त हासिल की.

नई Seltos को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली

कंपनी की इस सफलता के पीछे उसके लोकप्रिय मॉडल्स की मजबूत मांग रही. अपडेटेड Kia Seltos, Kia Sonet और Kia Carens ने बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. खासकर नई को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. इसमें नया डिजाइन, आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स और 5स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग जैसे बदलाव किए गए हैं, जिसने ग्राहकों का भरोसा और मजबूत किया है.

Kia Syros को भी मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिला

वहीं, Sonet की बिक्री भी लगातार स्थिर बनी हुई है. दूसरी ओर, और Carens Clavis बड़ी फैमिली वाले ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। कंपनी का कहना है कि इन मॉडलों की लगातार मांग से बिक्री को मजबूती मिली है.हाल ही में लॉन्च की गई MY26 Kia Syros को भी बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. नए मॉडल की बिक्री ने कंपनी की कुल ग्रोथ में अतिरिक्त योगदान दिया है और आने वाले महीनों में भी इससे अच्छी उम्मीदें हैं.

कंपनी का प्लान

इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में भी Kia अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है. Kia Carens Clavis EV को ग्राहकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है. सरकार की ईवी को बढ़ावा देने वाली नीतियों और कंपनी की BatteryasaService जैसी सुविधा ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना पहले से आसान बना दिया है.कंपनी का कहना है कि लगातार बढ़ती बिक्री इस बात का संकेत है कि ग्राहक Kia के वाहनों पर भरोसा जता रहे हैं. नए मॉडल्स, बेहतर फीचर्स और मजबूत सेफ्टी के दम पर कंपनी आने वाले समय में भी अपनी ग्रोथ की रफ्तार बनाए रखने की उम्मीद कर रही है.