Duleep Trophy Final 202627: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ड्रॉ रहा। मैच के पांचवें और अंतिम दिन ईस्ट जान ने 760 रन की लीड ले ली। पहली पारी की बढ़त के आधाार पर ईस्ट जोन चैंपियन बना है। ईस्ट जोन ये यह ट्राॅफी तीसरी बार जीती है। इससे पहले 201213 में सेंट्रल जोन को हराकर कर चैंपियन बना था। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच और साउथ जोन तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरिज घोषित किया गया।

की फिफ्टी, सूर्यवंशी नहीं चले
पहली पारी में 270 रन बनाने वाले ईशान किशन ने दूसरी पारी में भी 80 रन बनाए। एमडी निधीश की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए।
पहली पारी में 44 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए। वे साउथ जोन के गेंदबाज त्रिपुरन विजय की गेंद पर स्टंप आउट हुए। उन्होंने 16 गेंदों में एक चौका लगाया।
तिलक वर्मा 1 रन से शतक से चूके
इससे पहले साउथ जोन की टीम मैच के चौथे दिन पहली पारी में 336 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ईस्ट जोन के खिलाफ पहली पारी में 372 रन से पिछड़ गई।
साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा सिर्फ 1 रन से शतक नहीं बना पाए। उन्हें 99 रन पर ईस्ट जोन के एमडी कौनैन कुरैशी ने अपनी ही गेंद पर कैच करके पवेलियन भेज दिया। ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिए और मोहम्मद शमी समेत तीन गेंदबाजों ने 22 विकेट चटकाए।
पडिक्कल ने 62 रन की पारी खेली
मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने आई साउथ जोन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 10 रन पर रिकी भुई का विकेट खो दिया। इसके बाद नारायण जगदीशन और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। जगदीशन 32 रन बनाकर आउट हुए। फिर पडिक्कल और शेख रशीद ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रशीद 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंत में देवदत्त पडिक्कल 62 रन बनाकर आउट हुए।
ईशान ने पहली पारी में जमाया दोहरा शतक
ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने पहली पारी में 270 रन बनाए। उन्होंने 334 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके और 7 छक्के लगाए। इसके अलावा, कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया, जिसमें उन्होंने 101 रन की पारी खेली।
शिखर मोहन ने 85 रन और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी 37 गेंदों पर 44 रन की तेज पारी खेली।
लेटेस्ट स्कोर
-
ईस्ट जोन पहली पारी708 रन, 388/7 पारी घोषित।
-
साउथ जोन पहली पारी 336 रन,
खबर अपडेट हो रही है…



