बीवी का किसी और से अफेयर... शक में पति का खौफनाक कांड, झगड़े के बाद पत्नी को गंगा जी में फेंका, पुलिस को बोला- पत्नी नदी में कूद गई | Unnao Crime News: Husband commits horrific crime, suspecting wife of having an affair with someone else; after a quarrel, he throws his wife into the Ganges, telling police that his wife jumped into the river.

Unnao Crime News: 5 सितम्बर 2026, उत्तर प्रदेश के उन्नाव से अफेयर के शक में पति की ख़ौफ़नाक वारदात सामने आयी है. सफीपुर इलाके में पति ने झगडे के बाद पत्नी को पुल से नीचे धक्का दे दिया. उसे शक था उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर है.

क्या है पूरा मामला

मामला सफीपुर इलाके के परियर-बिठूर पुल का है. घटना शुक्रवार शाम(4 सितम्बर) करीब 7 बजे की है. आरोपी की पहचान सुजीत राजपूत (20 साल) के रूप में हुई है. जो बिठूर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के रहने वाला है. उसने अपनी पत्नी उषा (19 साल) को नदी में फेंक दिया.

पति को पत्नी पर था शक

जानकारी के मुताबिक़, सफीपुर थाना क्षेत्र के मरौंदा मंझवारा गांव की रहने वाली उषा की शादी 14 दिसंबर, 2024 को सुजीत राजपूत से हुई थी. कोई की संतान नहीं है. दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. उसे शक था उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर है. उसके लगता था पत्नी मायके के किसी युवक से बात करती है.

बुधवार रात भी वो किसी युवक से बात कर रही थी. जिसके बाअद दोनों में खूब विवाद हुआ था. शुक्रवार की सुबह वह पत्नी को लेकर उसके मायके सफीपुर कोतवाली के मरौंदा मंझवारा गांव आया था. शाम को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे. परियर-बिठूर पुल पर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ.

विवाद के बाद पत्नी को नदी में फेंका

विवाद इतना बढ़ा कि सुजीत ने गंगा नदी पुल(परियर-बिठूर) पर बाइक रोकी और पत्नी को उठाकर गंगा में फेंक दिया. इसके बाद उसने पुलिस को कॉल किया और बोला- मेरी पत्नी गंगा में कूद गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी.

पत्नी को तलाश रही पुलिस

पुलिस को पति के बातों से शक हुआ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. जिसमे उसने अफेयर के शक में पत्नी को गंगा में फेकने की बात कुबूल की. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही पुलिस गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश कराने की कोशिश कर रही है. लेकिन महिला पता नहीं चल सका है. जल्द जो उसे ढूंढ लिया जायेगा.