
Bulandshahr Guddu Pandit FIR: 5 सितंबर 2026, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पूर्व विधायक और सपा नेता गुड्डू पंडित इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है. वजह हैं पत्नी से मारपीट. गुड्डू पंडित ने अपनी पत्नी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा से मारपीट और बदसलूकी की. घर में घुसकर बाल खींचे और उनके साथ बुरी तरह पीटा. मामले में उनपर मारपीट, गाली गलौच की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.
वीडियो
सपा नेता गुड्डू पंडित पर पत्नी ने मारपीट का आरोप
मामला कोतवाली नगर थाने का है. पत्नी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा की शिकायत पर पूर्व विधायक और सपा नेता गुड्डू पंडित के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. पत्नी ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है. उनके खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मामला 2 सितंबर का है. अर्चना पांडा शिकारपुर बाईपास रोड स्थित ओल्ड आरटीओ ऑफिस के पास रहती है. वह गुड्डू की तीसरी पत्नी हैं और कांग्रेस की नेता भी हैं. साथ ही कांग्रेस महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं. दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है. पास में ही सपा नेता गुड्डू पंडित का भी घर है.
घर में घुसकर की मारपीट
2 सितंबर को वह घर में बेटे के साथ थी. तभी गुड्डू पंडित आये और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे. फिर घर में घुसकर जोरदार धक्का दे दिया. वह अर्चना को पीटने लगे. महिला के बाल खींच खींच कर मारा. उसे झाड़ू से मारा. इतना ही नहीं उसे अश्लील और गंदी गंदी गालियां दी.
महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग आये और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व विधायक की पत्नी जमीन पर पड़ी हैं और गुड्डू खड़े नजर आ रहे हैं. वो बेरहमी से उसे मार रहे हैं.
पत्नी ने बताया जान को ख़तरा
मामले में महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनका आरोप है पूर्व विधायक और उनका परिवार उन्हें एवं उनके बच्चे को लगातार धमकियां दे रहा है. उन्होंने खुद और अपने बच्चे की जान का खतरा बताते हुए महिला पुलिस सुरक्षा तैनात करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने सम्बंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में शुरू कर दी है.



