: पंजाब सरकार ने करीब 85 हजार सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। राज्य के इन कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ता देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लागू होने पर कर्मचारियों को मूल वेतन का 60% DA मिलेगा, जबकि फिलहाल 42% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

85 हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का लाभ 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को मिलने की बात कही गई है। इन कर्मचारियों की भर्ती केंद्र सरकार के पेस्केल के आधार पर हुई थी, लेकिन इन्हें राज्य के अनुसार 42% DA दिया जा रहा था। अब सरकार इन्हें केंद्र के बराबर 60% DA देने की तैयारी में है।
42% से बढ़कर 60% होगा DA
फिलहाल इन कर्मचारियों को मूल वेतन का 42% महंगाई भत्ता मिल रहा है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद यह बढ़कर 60% हो जाएगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यानी पात्र कर्मचारियों के DA में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इससे उनकी मासिक सैलरी में बढ़ोतरी होगी।
कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार
पंजाब कैबिनेट सबकमेटी ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि करीब 85 हजार कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता बढ़ोतरी के प्रस्ताव को अब पंजाब कैबिनेट की मंजूरी मिलना बाकी है।
केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता
कैबिनेट की मंजूरी के बाद पात्र कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता मिलने का रास्ता साफ होगा। इस फैसले से कर्मचारियों की सैलरी में सीधा फायदा होगा। हालांकि, प्रस्ताव को मंजूरी और इसे लागू करने की आधिकारिक प्रक्रिया अभी पूरी होना बाकी है।



