Jantar Mantar Assault Case: दिल्ली के जंतरमंतर पर 23 जून 2026 को हुए मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पकड़ा। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पॉडकास्ट क्लिप के बाद सामने आई, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज ने कथित तौर पर संजय कुमार पर हमला करने की बात कही थी।

प्रदर्शन के दौरान हुआ था विवाद

घटना 23 जून की है। उस समय जंतरमंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन चल रहा था। शिकायतकर्ता संजय कुमार अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ प्रदर्शन में पहुंचे थे। शाम करीब 5:30 बजे वह मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, इसी दौरान एक युवक से उनका विवाद हो गया।

आरोप है कि इसके बाद 23 युवकों ने संजय कुमार को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। शिकायत के मुताबिक, हमलावरों ने घूंसे मारने के साथ लोहे के कड़े जैसी ठोस वस्तु से उनके सिर पर हमला किया। घायल संजय को उपचार के लिए RML अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच में उनके सिर पर दो कटे हुए घाव पाए गए।

FIR में दो आरोपी नामजद

संजय कुमार की शिकायत पर दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में FIR नंबर 62/2026 दर्ज की गई। पुलिस ने BNS की धारा 115 , 126 और 3 के तहत मामला दर्ज किया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घटना के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया था।

वायरल पॉडकास्ट क्लिप के बाद बढ़ी कार्रवाई

मामले ने उस समय नया मोड़ लिया, जब सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट की क्लिप वायरल हुई। इसमें स्वतंत्र भारद्वाज ने कथित तौर पर संजय कुमार के सिर पर वार करने का दावा किया। क्लिप में राजनीतिक प्रभाव का हवाला देते हुए उसके खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होने और आसानी से बच निकलने की बात भी कही गई थी।

राहुल गांधी ने दिया था सहयोग का भरोसा

संजय कुमार की बेटी निशु आजाद ने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और न्याय की मांग की थी। इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस की लीगल टीम पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंची। टीम ने FIR में हेट स्पीच, SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम और आदतन अपराधी से संबंधित धाराएं जोड़ने के साथ आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। इसी मामले में अब पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में लिया है।