UPESSC Interview Schedule 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विज्ञापन संख्या51 के तहत 33 विषयों में 910 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 21 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थी अब इंटरव्यू चरण में शामिल होंगे।

18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी लिखित परीक्षा
आयोग के अनुसार इस भर्ती की लिखित परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें 39,192 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा का परिणाम 9 जून 2026 को जारी किया गया, जिसमें 3,155 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया। इन्हीं अभ्यर्थियों को अब साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
आयोग ने बताया कि इंटरव्यू लेटर 29 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर इंटरव्यू से संबंधित दिशानिर्देश और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।
आयोग ने समय पर उपस्थित होने के लिए की अपील
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय से इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने और निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया न्यायालयों के आदेशों के अधीन रहेगी। इसमें में लंबित विशेष अपील संख्या368/2026 तथा सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन विशेष अनुमति याचिका संख्या23758/2026 से संबंधित आदेश भी प्रभावी रहेंगे।
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह
ऐसे में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े किसी भी संशोधन या नए निर्देश के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है।
ने कहा कि अभ्यर्थी इंटरव्यू के दौरान सभी दिशानिर्देशों का पालन करें और आवश्यक मूल प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।


