Suryakumar Yadav: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को दोनों ही मैचों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम को पहले मैच में 34 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा था, वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया को 1 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम की शर्मनाक सीरीज हार के बाद फैंस को एक बार फिर सूर्यकुमार यादव की कमी खल रही है.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम 2 सालों में 1 भी सीरीज नही हारी थी, सूर्यकुमार यादव को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था और भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में कोई भी सीरीज नही गंवाई थी.

28 जून भारत के लिए शर्मनाक लेकिन 29 है टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक

भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ पहले ही सीरीज में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. पिछले 3 सालों में ये पहला मौका था, जब सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया का हिस्सा नही थे, ऐसे में अब जब आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है, तो इसी बीच सूर्यकुमार यादव का एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल 28 जून अब भारतीय क्रिकेट इतिहास में ब्लैक डे के रूप में रजिस्टर होगा, लेकिन 29 जून टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज है, इसी दिन 2024 में टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव के एक असंभव क की बदौलत साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का ख़िताब अपने नाम किया. अब इसी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Kumar Yadav

Suryakumar Yadav ने टीम इंडिया की हार के बाद किया पोस्ट

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर 29 जून को याद करके एक पोस्ट लिखा, सूर्यकुमार यादव ने अपने इन्स्टाग्राम पर लिखा कि

“खेल में कुछ पल ऐसे होते हैं जो हमेशा आपके साथ रह जाते हैं. हर बलिदान, हर असफलता, हर अभ्यास सत्र, स्टैंड्स से मिला हर जयकारा — सब कुछ उसी एक अविस्मरणीय रात की ओर ले गया. मैं उस अद्भुत समूह के साथ यह पल साझा करने पर गर्व महसूस करता हूं और पूरे विश्व के लाखों भारतीयों के साथ इस अनुभव को जीने पर गर्व है. आपका प्यार हमें मैच से पहले, दौरान और उसके बहुत बाद तक महसूस कराने के लिए धन्यवाद. 29 जून 2024. आपको हमेशाहमेशा सेलिब्रेट करते रहेंगे.”