Gautam Gambhir: भारतीय टीम ने इसी साल आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता है, टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया है, लेकिन विश्व विजेता टीम को अपने पहले ही सीरीज में आयरलैंड के सामने करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम को 2 मैचों की सीरीज में पहले मैच में 34 और दूसरे मैच में 1 रनों से हार का सामना करना पड़ा है.

भारतीय टीम की शर्मनाक सीरीज हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है. भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर को अब आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्रोल किया है और कहा है कि उन्हें ऐसे कोच की जरूरत नही जो आयरलैंड से सीरीज हार जाए.

भारतीय कोच Gautam Gambhir का सोशल मीडिया पर बना मजाक

भारत की शर्मनाक सीरीज हार के बाद आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए साफ कर दिया कि उन्हें गौतम गंभीर जैसा कोच नहीं चाहिए. आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कटाक्ष में आयरलैंड के खिलाफ हार के लिए गौतम गंभीर की तारीफ की. आइसलैंड क्रिकेट ने पोस्ट में लिखा कि

“हम यह बात कन्फर्म कर सकते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल करने की इच्छा नहीं रखते हैं. हालांकि, गंभीर में काफी टैलेंट है और यह साफ तौर पर नजर आता है. इस तरह के भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेलकर भी आयरलैंड में ऐसे नतीजे देने के लिए सचमुच जबरदस्त काबिलियत की जरूरत होती है.”

भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर भी हैं दुखी

आयरलैंड के सामने भारतीय टीम की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर भी काफी दुखी हैं, आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“हमारे लिए यह सीरीज निराशाजनक रही. हालांकि, आयरलैंड ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उनकी तारीफ बनती है.”

आयरलैंड की तारीफ करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“उन्हें पता था कि पिच कैसी है और उनका फील्डिंग का लेवल भी कमाल का था. आयरलैंड के गेंदबाजों ने भी प्लानिंग से गेंदबाजी की. गेंदबाजी और फील्डिंग के मामले में आयरलैंड बेहतर साबित हुआ. आयरलैंड का प्रदर्शन प्रशंसा योग्य है. गेंदबाजी के मामले में हम पीछे रह गए.”