भारतीय क्रिकेट टीम की अगली बड़ी चुनौती अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज है। इस सीरीज के लिए BCCI ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। सबसे ज्यादा चर्चा विकेटकीपरबल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी को लेकर है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भारत के सामने सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग जोड़ी को लेकर हो सकता है।

अभिषेक, संजू और वैभव को मौका :

टीम में अभिषेक शर्मा , संजू सैमसन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं। यही वजह है कि प्लेइंग इलेवन में किसे सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका मिलेगा, इस पर फैंस की नजरें रहेंगी। वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भारत ने वह सीरीज 30 से अपने नाम की थी और वैभव टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए, जिसमें 49 गेंदों पर खेली गई 81 रन की तूफानी पारी भी शामिल थी।

कौन करेगा ओपनिंग :

दूसरी तरफ संजू सैमसन की वापसी भी काफी अहम है। भारतीय टीम ने हाल की सीरीज में अलगअलग ओपनिंग कॉम्बिनेशन आजमाए हैं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि भारत संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को दोबारा आजमा सकता है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि संजू और वैभव की जोड़ी को भी मौका देकर देखा जा सकता है। टीम में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी के बीच तेज गेंदबाजी और ऑलराउंड विकल्पों पर भी नजर रहेगी।

कब होगा सीरीज का आगाज :

बुमराह के अलावा हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन चुना गया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों T20I मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा 17 सितंबर को होगा। ऐसे में सीरीज शुरू होने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट किस ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर भरोसा करते हैं।