एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नियमित मुख्य कोच गौतम गंभीर टीम के साथ जापान नहीं जाएंगे। उनकी जगह पूर्व भारतीय दिग्गज और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निदेशक वीवीएस लक्ष्मण को टीम का हेड कोच बनाया गया है। खेल मंत्रालय की ओर से जारी सपोर्ट स्टाफ की सूची में लक्ष्मण का नाम मुख्य कोच के तौर पर शामिल है।

गंभीर की जगह लक्ष्मण को क्यों मिली जिम्मेदारी?

दरअसल, एशियन गेम्स 2026 और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की घरेलू वनडे सीरीज की तारीखें आपस में टकरा रही हैं। गौतम गंभीर उस दौरान वेस्टइंडीज सीरीज में भारतीय टीम के साथ रहेंगे। ऐसे में एशियन गेम्स के लिए अलग कोचिंग व्यवस्था की गई है और वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लक्ष्मण के लिए यह भूमिका नई नहीं है। वह इससे पहले 2023 एशियन गेम्स में भी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं। उस टूर्नामेंट में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। अब एक बार फिर लक्ष्मण के सामने टीम इंडिया को एशियन गेम्स में खिताब बचाने की चुनौती होगी।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी Team India

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे नाम मौजूद हैं।

एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल चरण से करेगा और ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान तथा नेपाल में से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगा।

लक्ष्मण के सामने होगी खिताब बचाने की चुनौती

वीवीएस लक्ष्मण के साथ सुनील जोशी , ऋषिकेश कानितकर और शुभदीप घोष को कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भारतीय टीम का लक्ष्य 2023 की सफलता को दोहराते हुए एक बार फिर गोल्ड मेडल जीतना होगा। इस तरह गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में लक्ष्मण के पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से बनी इस Team India को एक बार फिर चैंपियन बनाने का बड़ा मौका होगा।

READ ALSO :