Hanuman Ansh Virender Sehwag Reaction: नीम करोली बाबा की जिंदगी और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों चर्चा में है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 27 दिनों में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को दर्शकों की ओर से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

Kainchi Dham वाले Neem Karoli Baba के भक्त हैं Virender Sehwag, Hanuman Ansh देखकर जताई आस्था

पूर्व भारतीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कैंची धाम वाले नीम करोली बाबा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर अपना एक आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए… pic.twitter.com/qaNf9TSZXb

— Bansal News Official September 3, 2026

सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ की और नीम करोली बाबा के प्रति अपनी आस्था और जुड़ाव के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि कुछ अनुभव ऐसे होते हैं, जिन्हें शब्दों में पूरी तरह बयां करना मुश्किल होता है।

करीब 10 साल पहले सुना था नीम करोली बाबा के बारे में

वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि उनके कुछ करीबी लोग नीम करोली बाबा के बड़े भक्त हैं। करीब 10 साल पहले उनके एक दोस्त ने उन्हें महाराज जी और उनकी लीलाओं के बारे में बताया था। इसके बाद से सहवाग लगातार उनके बारे में पढ़ते और सुनते रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीम करोली बाबा के व्यक्तित्व, उनकी करुणा और भक्तों के जीवन में आए बदलाव के बारे में जानकर उनके मन में महाराज जी के लिए एक खास आकर्षण पैदा हुआ।

‘महाराज जी को फिल्म में पूरी तरह बता पाना संभव नहीं’

‘हनुमान अंश’ देखने के बाद सहवाग ने कहा कि किसी फिल्म के जरिए नीम करोली बाबा के पूरे व्यक्तित्व को समझाना संभव नहीं है, लेकिन फिल्म ने उनकी एक झलक को बेहद खूबसूरती से पेश किया है। सहवाग के मुताबिक, फिल्म अच्छी तरह लिखी और बनाई गई है और यह महाराज जी को दी गई एक खूबसूरत श्रद्धांजलि जैसी लगती है।

उन्होंने फिल्म के एक दृश्य का भी जिक्र किया, जिसमें नीम करोली बाबा के गले में सांप दिखाई देता है। इस दौरान एक भक्त उन्हें भगवान शिव जैसा बताता है। सहवाग ने बताया कि फिल्म में महाराज जी का जवाब उन्हें खास तौर पर छू गया। उनके मुताबिक, उस दृश्य में संदेश दिया गया है कि इंसान वही देखता है, जो उसके मन और हृदय में होता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सहवाग ने कहा कि ऐसे संत सदियों में आते हैं और उन्हें पूरी तरह समझ पाना शायद संभव नहीं, लेकिन उनकी एक झलक महसूस जरूर की जा सकती है।

ये भी पढ़ें:

‘अगर महाराज जी को जानते हैं तो फिल्म जरूर देखें’

वीरेंद्र सहवाग ने अपने वीडियो के कैप्शन में भी नीम करोली बाबा का जिक्र करते हुए लिखा कि महाराज जी की लीला बहुत निराली है। उन्हें समझना शायद संभव न हो, लेकिन उनकी कृपा को महसूस किया जा सकता है। उन्होंने ‘हनुमान अंश’ को एक महान संत की अद्भुत यात्रा बताते हुए लोगों से फिल्म देखने की अपील की और अंत में लिखा जय सीता राम। ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन और वीरेंद्र सहवाग की प्रतिक्रिया के बाद यह फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में है।

ये भी पढ़ें: