UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां अभी से तेज होने लगी हैं।

चुनाव में करीब एक साल से ज्यादा का वक्त बाकी है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों को लेकर सामने आए एक ऑनलाइन सर्वे ने राजनीतिक बहस को गर्म कर दिया है।
वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मेहरोत्रा के पोर्टल ‘Whispers in the Corridors’ की ओर से कराए गए 48 घंटे के ऑनलाइन सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ को 61.7% समर्थन मिला। वहीं, अखिलेश यादव करीब 38% समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा पसंद किया गया
सर्वे के मुताबिक, मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर योगी आदित्यनाथ को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सर्वे में उनके समर्थन में कानूनव्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन को प्रमुख वजहों के तौर पर बताया गया है।
अखिलेश यादव को करीब 38% समर्थन
वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव मुख्यमंत्री पद की पसंद के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें सर्वे में करीब 38% लोगों का समर्थन मिला। यानी CM की दौड़ में वे दूसरे नंबर पर रहे।
2027 के चुनाव से पहले उठे सियासी सवाल
ऑनलाइन सर्वे के आंकड़ों के बाद अब यूपी की राजनीति में कई सवाल चर्चा में हैं। क्या यह सर्वे 2027 में मौजूदा सरकार की वापसी की संभावनाओं की ओर इशारा करता है? क्या अखिलेश यादव BJP के सामने मजबूत चुनौती खड़ी कर पाएंगे?
हालांकि, विधानसभा चुनाव में अभी समय है और तब तक प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों में कई बदलाव संभव हैं।



