बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में अपने एक ज्वेलरी ऐड को लेकर विवादों में आ गई थीं। इस ऐड में उनके कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। इस मामले में कंगना रनौत ने भी उनके लुक पर सवाल उठाए थे, तो वहीं बहुत से लोगों ने कृति का साथ भी दिया। अब इस पूरे मामले पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बयान आया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

मधु चोपड़ा ने क्या कहा?
एक इवेंट के दौरान मधु चोपड़ा ने कहा कि ‘मेरी बॉडी, मेरी मर्जी’ वाली बात तो ठीक है, लेकिन इंसान को थोड़ा ध्यान भी रखना चाहिए। अपनी मर्यादा बनाए रखना और दूसरों की सोच का आदर करना बहुत जरूरी है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप ऐसे कपड़े वहां पहन सकते हैं जहां यह आम बात हो, लेकिन हर मौके पर एक ही तरह के कपड़े पहनना सही नहीं होता। इंसान को जगह और मौके के हिसाब से ही कपड़े चुनने चाहिए।
Madhu Chopa, Mother of Priyanka chopra cooks Krito Senon 🔥
Saying ‘my body, my choice’ is fine, but it should stay within limits.
You should respect tradition, cultivated and values.
You can do whatever you want inside your house but not publically. pic.twitter.com/5qc4AOhQEy
— Chota Don August 27, 2026
प्रियंका का दिया उदाहरण
मधु चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके बच्चे भी काम के सिलसिले में या अपनी पसंद से ऐसे कपड़े पहनते हैं। लेकिन कपड़े उस मौके के हिसाब से अच्छे लगने चाहिए, वरना लोग सवाल तो उठाएंगे ही। आपको बता दें कि इस ऐड में कृति सेनन ब्रालेट ब्लाउज और स्कर्ट पहनकर अपने ऑनस्क्रीन भाई और पालतू कुत्ते को राखी बांधती दिखी थीं। विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने इस ऐड को हर जगह से हटा दिया और माफी भी मांगी।



