साउथ एक्टर यश की नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के खराब रिव्यू देने वाले यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को फिल्म की टीम की तरफ से लीगल नोटिस भेजे जा रहे हैं। सूरज कुमार और प्रशांत रंगस्वामी जैसे कई यूट्यूबर्स ने सोशल मीडिया पर इस नोटिस के स्क्रीनशॉट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

कोर्ट के आदेश का दिया गया हवाला
यह नोटिस बेंगलुरु की कंपनी आईप्लेक्स की तरफ से फिल्म के प्रोड्यूसर्स की ओर से भेजा जा रहा है। इससे पहले प्रोड्यूसर्स ने बेंगलुरु कोर्ट से एक अंतरिम आदेश लिया था, जिसमें फिल्म के खिलाफ झूठी या मानहानि वाली चीजें फैलाने पर रोक लगाई गई थी। इसी आदेश के आधार पर अब रिव्यू करने वालों पर कार्रवाई की कोशिश की जा रही है।
नोटिस में क्या लिखा है?
नोटिस के मुताबिक, इस कंपनी को फिल्म से जुड़े ऑनलाइन कंटेंट को हटाने, लिंक ब्लॉक करने और इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स से शिकायत करने का पूरा हक दिया गया है। यह अधिकार 13 जुलाई से 26 सितंबर तक के लिए मान्य है। हालांकि, इस लीगल नोटिस का मतलब सीधे तौर पर कोर्ट का आदेश नहीं है, बल्कि यह सिर्फ मेकर्स की तरफ से भेजी गई एक चेतावनी या जानकारी है।
फिल्म की कमाई का हाल
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी और नयनतारा जैसे बड़े कलाकार हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 26 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को आलोचकों और जनता दोनों से ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। इसका असर कमाई पर भी दिखा, जहां फिल्म का बिजनेस पहले दिन 101 करोड़ से गिरकर दूसरे दिन भारत में लगभग 36 करोड़ रुपये पर आ गया। फिलहाल लीगल नोटिस मिलने के बाद भी ज्यादातर यूट्यूबर्स के रिव्यू इंटरनेट पर मौजूद हैं।



