UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों जल्द राहत मिलने वाली है  की। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। तेज आंधी, गरजचमक और हल्की से मध्यम बारिश की शुरुआत होने की संभावना है। इसके साथ ही 29 से 30 जून के बीच दक्षिणपश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के अनुकूल हालात बन रहे हैं।

हालांकि मानसून के पहुंचने से पहले गर्मी का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं होगा। इसी वजह से रविवार को प्रदेश के करीब 50 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून आने के बाद तापमान में 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस से बड़ी राहत मिलेगी।

शनिवार रात बदला मौसम, लेकिन दिन में फिर बढ़ी तपिश

शनिवार रात प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हो गया। लेकिन रविवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी। इस बार मानसून सामान्य तिथि 20 जून की बजाय करीब 8 दिन की देरी से आने की संभावना जताई जा रही है।

शनिवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुर और बांदा में 42.6 डिग्री तथा वाराणसी में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन 50 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक दक्षिणपश्चिम मानसून पिछले 1617 दिनों से महाराजगंज के आसपास रुका हुआ है। अब अगले दो दिनों में इसके उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। 29 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का असर बना रह सकता है, लेकिन इसके बाद बारिश का दायरा तेजी से बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:

30 जून से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है। जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी, वहां भी बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: