BJP New Team For GenZ: दिल्ली में CJP के नीट पेपर लीक को लेकर प्रोटेस्ट के बाद से सरकार और बीजेपी उसका तोड़ निकालने का प्रयास कर रही है। इसी को लेकर बीजेपी ने GenZ मतलब युवा वोटर्स से जुड़ने के लिए खास टीम बनाई है। इसमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के साथ गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी शामिल हैं।

उधर, दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में शनिवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई।
वंदे मातरम: कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास
बैठक में सबसे पहले पूरा वंदे मातरम नहीं गाने को लेकर कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। बीजेपी ने कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल दो पैरा गाने के फैसले की कड़ी निंदा की।
खबर अपडेट हो रही है…



