
स्मार्टफोन की दुनिया में रोजाना नएनए डिवाइस मार्केट में पेश होते रहते है। जल्द ही दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग अपने दमदार स्मार्टफोन को लेकर तहलका मचाने वाला है। दरअसल, कंपनी 27 अगस्त को एक बड़ा गैलेक्सी इंवेट आयोजित करने जा रही है।
उम्मीद जताई जा रही है कि इस इवेंट में लंबे समय चर्चाओं में बना स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च करने जा रही है। आइए आपको इस स्मार्टफोन को लेकर तमाम जानकारी बताने जा रहे हैं।
कब और कहां देखें लॉन्च इवेंट?
सैमसंग का यह इवेंट 27 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरु होगा। इस खास पल को घर पर बैठे देखने के लिए आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। असल में कंपनी ने यह खुद पुष्टि की है कि ग्लैक्सी एस26 सीरीज का एक नया फोन पेश किया जाएगा। लेकिन उन्होंने अभी तक इसका नाम नहीं बताया है, लेकिन टेक रिपोर्ट्स साफ इशारा कर रही हैं कि यह ‘Galaxy S26 FE’ ही होगा।
डिजाइन और डिस्प्ले में क्या होगा खास?
लीक जानकारी के मुताबिक, इस नए फोन में 6.7 इंच का बड़ा और शानदार डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, गेमिंग और वीडियो का शानदार मजा लेने के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स की तेज ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। डिजाइन के मामले में भी यह फोन बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है।
स्मार्टफोन के पीछे की तरफ एक बिल्कुल नए स्टाइल का पिलअप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एल्युमिनियम फ्रेम, गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा और वाटरडस्ट रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स इसे मजबूत और टिकाऊ बनाएगा।
बेहतरीन कैमरा और दमदार बैटरी
जिन लोगों को फोटोग्राफी का शौकीन है उनके लिए पीछे की तरफ तीन कैमरे मिलने की उम्मीद है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्लस का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्लस का अल्ट्रावाइड और 3X जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं बैटरी की बात करें तो इसकी बड़ी 4,900mAh की पावरफुल बैटरी मिलने की संभावना है, जो कि 45w की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
भारत में कितनी होगी कीमत?
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत में इसकी शुरुआती कीमत 60,000 से 65,000 रुपये के बीच हो सकती है। 27 अगस्त को लॉन्च के तुरंत बाद इसकी सही कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी तभी सामने आएगी।



