रिटायरमेंट के बाद हर कोई यही चाहता है कि उसकी गाढ़ी कमाई सुरक्षित रहे और उस पर नियमित आमदनी होती रहे. ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी देश के लाखों वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश का सबसे भरोसेमंद ज़रिया बनी हुई है. अगर आप भी अपने पैसे को सुरक्षित रखकर बेहतरीन मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद खास है. देश के कई छोटे और बड़े बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 8.5% तक का आकर्षक ब्याज दे रहे हैं, जिससे आपकी जमा पूंजी तेजी से बढ़ सकती है.

स्मॉल फाइनेंस बैंकों का जलवा, मिल रहा सबसे ज़्यादा मुनाफा

आजकल स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को निवेश पर बंपर रिटर्न दे रहे हैं. अगर आप अपनी जमा राशि पर सबसे ज्यादा ब्याज चाहते हैं, तो ये बैंक आपके लिए सबसे आगे खड़े हैं. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक, शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 8.50% तक की भारीभरकम ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं. इसके अलावा, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 8.30% तक का ब्याज दे रहे हैं. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में यह दर 8.25% तक है, जबकि AU स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.90% और स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.75% तक का रिटर्न दे रहा है.

प्राइवेट और विदेशी बैंकों में भी मिल रहे हैं अच्छे विकल्प

सिर्फ छोटे बैंक ही नहीं, बल्कि कई प्राइवेट और विदेशी बैंक भी निवेशकों को लुभाने के लिए अच्छी दरें दे रहे हैं. SBM बैंक इंडिया फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.15% तक का ब्याज दे रहा है, जो निवेशकों के लिए एक शानदार विकल्प है. इसके अलावा डीसीबी बैंक 8.00% और बंधन बैंक 7.95% तक ब्याज दे रहे हैं. इंडसइंड बैंक और यस बैंक में यह दर 7.75% तक है. वहीं आरबीएल बैंक 7.70%, सिटी यूनियन बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 7.50% तक ब्याज दे रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कोटक महिंद्रा बैंक में 7.30%, एक्सिस बैंक में 7.20%, और एचडीएफसी व आईसीआईसीआई बैंक में यह दर 7.10% तक है. विदेशी बैंकों की बात करें तो स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक 7.10%, ड्यूश बैंक 7.00% और एचएसबीसी बैंक 6.00% तक ब्याज दे रहा है.

सरकारी बैंकों में भी मिल रहा अच्छा ब्याज

अगर आपका भरोसा सरकारी बैंकों पर ज्यादा है, तो वहां भी स्थिति काफी अच्छी है. बैंक ऑफ इंडिया वरिष्ठ नागरिकों को 7.45% तक का ब्याज दे रहा है. पंजाब एंड सिंध बैंक में यह दर 7.35% तक है. बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.25% तक का रिटर्न दे रहे हैं. बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन बैंक 7.15% तक की दर से ब्याज दे रहे हैं. केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में यह दर 7.10% तक है. देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.05% तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं.

समझदारी से निवेश करने के लिए कुछ जरूरी बातें

ब्याज दरों में थोड़ा सा अंतर भी आपके कुल रिटर्न पर बड़ा असर डाल सकता है, खासकर तब जब निवेश की जाने वाली रकम बड़ी हो. जानकारों का सुझाव है कि ₹5 लाख के इंश्योरेंस कवर के दायरे में पूरी तरह सुरक्षित रहने के लिए अपनी जमा राशि को अलगअलग बैंकों में बांट देना चाहिए. इसके अलावा, ज़्यादा रिटर्न के लिए चुनिंदा स्मॉल फाइनेंस बैंकों का इस्तेमाल करें और जमा की अवधि को अपनी नकदी की जरूरतों के हिसाब से ही तय करें ताकि समय पर पैसा भी मिलता रहे.