Himachal Se: Monsoon Kitchen Garden Plants: मानसून का मौसम पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए बेहतर समय माना जाता है। इस दौरान मिट्टी में नमी बनी रहती है जिसकी वजह से पौधों को प्राकृतिक रूप से पानी मिल जाता है। यही कारण है इस समय ज्यादातर पौधे तेजी से बढ़ जाते हैं। अगर आप किचन गार्डन में कुछ पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है। इस समय आप कुछ सब्जियों को घर पर आसानी से उगा सकते हैं।

मानसून में घर पर आसानी से उगा सकते हैं ये पौधे, कम देखभाल में भी हर-भरा रहेगा किचन गार्डन​
मानसून में घर पर आसानी से उगा सकते हैं ये पौधे, कम देखभाल में भी हर-भरा रहेगा किचन गार्डन​

भिंड़ी और लोबिया

मानसून में भिंड़ी और लोबिया को गार्डन में लगाया जा सकता है। ये दोनों पौधे कम समय में बढ़ने लगते हैं और अच्छी पैदावार दे सकते हैं। अगर आप रोज ताजी सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो किचन गार्डन में इनके बीज लगा सकते हैं। इन पौधों को पर्याप्त धूप और समयसमय पर पानी की जरूरत होती है।

हरी मिर्च और ग्वार फली

हरी मिर्च और ग्वार फली मानसून में उगाए जाने वाले पौधों में शामिल हैं। हरी मिर्च को आप गमलों में आसानी से उगा सकते हैं। सही देखभाल की मदद से ये पौधे लंबे समय तक उत्पादन दे सकते हैं।

खीरा

गर्मियों में खीरा खाने के साथ सलाद के रूप में बहुत पसंद किया जाता है। जिसे आप मानसून के सीजन में आसानी से उगा सकते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नियमित देखभाल और उचित सिंचाई से टमाटर की अच्छी फसल प्राप्त की जा सकती है।

पालक

हरी पत्तेदार सब्जियां खाने के शौकीन लोग किचन गार्डन में पालक को लगा सकते हैं। मानसून के दौरान इनकी पैदावार अच्छी होती है। बीज अंकुरित होने के कुछ ही हफ्तों बाद इसकी पत्तियां तैयार हो जाती हैं।

बेल वाली सब्जियां

मानसून के समय आप किचन गार्डन में लौकी, करेला और तोरई के बीज लगा सकते हैं। इस समय इन पौधों की बेल बहुत अच्छी तरह से फैलती हैं जो आपके किचन गार्डन को हराभरा बनाने में मदद करेंगी। इन पौधों के बीजों को आप एक रात पानी में भिगोकर दूसरे दिन मिट्टी में लगा सकते हैं जिससे ये जल्दी उग सकते हैं।

मानसून के सीजन में बारिश की वजह से पौधों की मिट्टी में ज्यादा नमी हो जाती है। ऐसे में मिट्टी, रेत, खाद और नीम की खली का मिश्रण बनाकर गमले में डालें। अगर पहले से गमलों में मिट्टी है तो इसके लिए ऊपर से कुछ इंच मिट्टी निकालकर उसमें कॉम्पोस्ट और रेत को मिक्स करके गमले में डाल दें। गुड़ाई करने पर धीरेधीरे ये मिट्टी अच्छे से मिक्स हो जाएगी।