Himachal Se: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी भानू प्रताप सिंह उर्फ बबलू को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। भानू प्रताप पर अलगअलग जिलों में मिलाकर करीब 2 लाख रुपये का इनाम था। साथ ही, कई थानों में 40 मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

अयोध्या में एनकाउंटर में ढेर हुआ 40 मुकदमों वाला कुख्यात अपराधी भानू प्रताप, सिर पर था 2 लाख का इनाम​
अयोध्या में एनकाउंटर में ढेर हुआ 40 मुकदमों वाला कुख्यात अपराधी भानू प्रताप, सिर पर था 2 लाख का इनाम​

ADG LO अमिताभ यश के अनुसार, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और डकैती जैसे 40 से अधिक मामलों में फरार चल रहे इस आरोपी पर आजमगढ़, अंबेडकर नगर और गोरखपुर पुलिस की तरफ से कुल 1.75 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बता दें कि भानू पर आजमगढ़ पुलिस ने 1 लाख, अंबेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार, गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार और बस्‍ती पुलिस ने 15 हजार का इनाम रखा था।

पुलिस ने बताया कि भानू प्रताप सिंह गोरखपुर के बिखनीपुर गांव का रहने वाला था। प्रयागराज STF को सूचना मिली तो उसकी घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखते ही भानू प्रताप सिंह ने गोली चलानी शुरू कर दी। भानू के ऊपर अलगअलग जिलों में 40 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

किस जिले की पुलिस ने कितना रखा था इनाम?

  1. आजमगढ़ पुलिस: 1 लाख रुपये
  2. अंबेडकरनगर पुलिस: 50 हजार रुपये
  3. गोरखपुर पुलिस: 25 हजार रुपये
  4. बस्ती पुलिस: 15 हजार रुपये

खबर अपडेट हो रही है…