Himachal Se: Aloo Tamatar Sabzi Recipe: जब घर में सब्जियों के ज्यादा विकल्प न हों और कुछ स्वादिष्ट खाने के मन हो तो आलू टमाटर की सब्जी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। यह ऐसी रेसिपी है जिसे कम सामग्री में आसानी से तैयार किया जा सकता है। टमाटर का हल्का खट्टा स्वाद और आलू खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं।

अगर आलू के साथ मिलाने के लिए घर पर कोई दूसरी सब्जी न हो, तो टमाटर भी इसका बेहतरीन विकल्प हो सकता है। टमाटर से इसमें हल्का खट्टापन आता है और विभिन्न मसालों के मिश्रण से इसका जायका चटपटा हो जाता है। खास बात यह कि इसे बनाना आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है।
सामग्री
आलू 250 ग्राम
टमाटर चारपांच
लहसुन तीनचार कलियां
अदरक एक इंच
जीरा एक चम्मच
हरी मिर्च दो
हल्दी आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच
हींग एक चुटकी
कसूरी मेथी आधा चम्मच
हरा धनिया तीनचार चम्मच
नमक स्वादानुसार
बनाने का तरीका
इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले आलू और टमाटर को अच्छे से धोकर छोटेछोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें और जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा भून लें और उसके बाद कटा हुआ प्याज तथा हरी मिर्च डालें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। प्याज के हल्का सुनहरा होते ही उसमें कटे हुए आलू डालकर एक से दो मिनट तक चम्मच से चलाते हुए भूनें। जब आलू का रंग लालभूरा हो जाए, तो इसमें हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हींग मिलाएं।
इसके बाद कटे हुए टमाटर और थोड़ा सा नमक डालकर इसे दोतीन मिनट तक पकाएं। जब टमाटर थोड़ा नरम हो जाए, तो उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दें। इसे धीमी आंच पर हल्का सा भूनने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक तथा थोड़ा सा पानी मिलाएं और ढक्कन रखकर पांचसात मिनट तक पकाएं। ध्यान रहे कि इस दौरान आलू को बीचबीच में चम्मच से चलाते रहें, ताकि वह कड़ाही के तले से न चिपके। अंत में इसमें कसूरी मेथी और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें और गैस की आंच बंद कर इसे दोतीन मिनट तक ढक्कन लगाकर छोड़ दें। अब आलू टमाटर की सब्जी तैयार है, इसे चपाती, ब्रेड या मक्की की रोटी के साथ परोस कर खा सकते हैं।



