Himachal Se: Indian Cricket Team Squad for ENG and IRE Tour: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार 6 जून को इंग्लैंडआयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस दौरान 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को स्क्वॉड में जगह दी गई है। जिसका मतलब हुआ कि इस होनहार खिलाड़ी का टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल टी20 मुकाबलों में अपना जौहर दिखाते हुए नजर आएगा।

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, BCCI ने IRE-ENG सीरीज पर किया बड़ा ऐलान​
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, BCCI ने IRE-ENG सीरीज पर किया बड़ा ऐलान​

इसके अलावा इस दौरे के लिए बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री और श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी को लेकर मांग उठ रही है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिलहाल BCCI ने फैंस की इन मांगों को पूरा कर दिया है।

टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्कॉड

वैभव सूर्यवंसी, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा ,  नितीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन , अक्षर पटेल, ईशान किशन , शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

टीम इंडिया का आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर , वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन , ईशान किशन , शिवम दुबे, तिलक वर्मा , नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नाई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

Presenting #TeamIndia‘s T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 🇮🇳#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf

— BCCI June 6, 2026

खबर में अपडेट किया जा रहा है…