Himachal Se: Manav Suthar Test Debut: आज यानी 6 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस दौरान राजस्थान के रहने वाले युवा हरफनमौला खिलाड़ी मानव सुथार ने भारत की टेस्ट टीम के डेब्यू किया। बता दें कि आईपीएल में सुथार गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं।

इससे पहले BCCI सचिव देवजीत सैकिया और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के द्वारा उन्हें पहली बार भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अंतत: शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ सुथार को अंतिम 11 में मौका मिल ही गया। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबला शुरू होने के से पहले स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने उन्हें डेब्यू टेस्ट कैप थमाई। ये इस युवा खिलाड़ी के जिंदगी का बड़ा पल साबित हुआ।
The smile says it all ☺️🧢
Congratulations to debutant Manav Suthar as he receives his #TeamIndia Test cap from Kuldeep Yadav 🙌
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/YRa3nUnYIY
— BCCI June 6, 2026
आईपीएल व घरेलू क्रिकेट के आंकड़ें
मानव सुधार आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने IPL 2026 में जीटी के लिए कुल 4 मुकाबले खेले। इस दौरान उनव्होंने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, सफेद बॉल क्रिकेट में मानव ने 25 लिस्टए के मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 4.41 की इकोनॉमी से वो 34 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. 28 टी20 मुकाबलों में 7.33 की एवरेज इकोनॉमी के साथ वो 25 विकेट चटका चुके हैं।
इससे पहले साल 2022 में मानव सुथार आंध्र प्रदेश के खिलाफ अपने ग्रह राज्य राजस्थान के लिए अपना फर्स्ट क्साल डेब्यू किया था। उस वक्त उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया था। 2022 से लेकर अब तक मानव कुल 29 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2.94 की इकोनॉमी के साथ 129 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने उन्होंने अपनी आखिरी फर्स्ट क्लास मैच में 129 रनों की शतकीय पारी भी खेली थी।



