Himachal Se: हर मौसम में इम्यूनिटी मजबूत रखनी हो, चेहरे पर चमक लानी हो या फिर दिल की सेहत को दुरुस्त रखना हो तो महंगे सप्लीमेंट्स या विदेशी ‘सुपरफूड्स’ के चक्कर में नहीं पड़ें बल्कि आंवला खाएं। एक छोटा सा हरा फल सभी महंगे विकल्पों पर भारी पड़ सकता है। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक, आंवले को सेहत का पावर हाउस माना गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आंवला आयुर्वेद का एक ऐसा वरदान है जिसे सौ बीमारियों की एक दवा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और क्रोमियम से भरपूर यह छोटा सा फल सेहत के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

कंसल्टेंट डायटीशियन एवं सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर Kanika Malhotra के अनुसार, सुबह खाली पेट आंवला पानी का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और मौसमी संक्रमणों से बचाव में मदद कर सकता है। पूरे साल नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्व भी मिलते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार हो सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि पूरे साल एक आंवला का सेवन करने से सेहत पर कैसा होता है असर।
दिल की सेहत में होता है सुधार
एक शोध के अनुसार, आंवला दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। European Journal of Cardiovascular Prevention and Rehabilitation में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि 12 सप्ताह तक नियमित रूप से आंवला के अर्क का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर में कमी देखी गई। शोधकर्ताओं का मानना है कि आंवला धमनियों में वसा और प्लाक के जमाव को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस और हृदय रोगों का जोखिम घट सकता है।
इम्यूनिटी में होता है सुधार
आंवला इम्यूनिटी को मजबूत बनाने वाला सुपरफूड माना जाता है। शोधों के अनुसार, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, विटामिन B, पॉलीफेनॉल्स और अन्य शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। डायटीशियन Kanika Malhotra के मुताबिक, सुबह आंवला पानी का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे संक्रमणों से बचाव करने में मदद मिलती है।
पाचन तंत्र में होता है सुधार
आंवला पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने, कब्ज की समस्या को कम करने और पाचन प्रक्रिया को सुचारू रखने में मदद करता है। नियमित रूप से आंवला खाने से मेटाबॉलिज्म को भी सपोर्ट मिलता है, जिससे शरीर भोजन से ऊर्जा का बेहतर उपयोग कर पाता है। इसके अलावा, यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है, जिससे वजन कंट्रोल करना भी आसान होता है।
डायबिटीज कंट्रोल करने में करता है मदद
आंवला में मौजूद पॉलीफेनॉल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। इसका फाइबर भोजन से ग्लूकोज के अवशोषण की गति को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि आंवला इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए आंवला खाएं
आंवला पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। पोटैशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त वाहिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने और उनकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे रक्त संचार बेहतर हो सकता है और हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम कम हो सकता है।
डिस्क्लेमर:यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आंवला किसी भी बीमारी के इलाज या दवा का विकल्प नहीं है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित व्यक्ति डाइट में बदलाव करने या किसी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय के लिए चिकित्सकीय परामर्श सबसे महत्वपूर्ण है।



