Himachal Se: Eggshell Uses in Garden: पौधों की बेहतर ग्रोथ के लिए आजकल लोग कई तरह की खाद और फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि बाजार में मिलने वाले महंगी खाद का लंबे समय तक इस्तेमाल मिट्टी की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में अगर आप पौधों को प्राकृतिक तरीके से पोषण देना चाहते हैं तो घर पर खाद तैयार कर सकते हैं। इसके लिए अंडे के छिलके एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अक्सर लोग अंडे के छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन ये पौधों के लिए पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स होते हैं।

अंडे के छिलकों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य जरूरी खनिज पाए जाते हैं जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इनका इस्तेमाल करके पौधों की ग्रोथ को बेहतर किया जा सकता है जिससे वे ज्यादा हरेभरे दिखाई देंगे। घर पर कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अंडे के छिलकों से ऑर्गेनिक खाद तैयार कर सकते हैं।
खाद बनाने का पहला तरीका
सबसे पहले अंडे के छिलकों को इकट्ठा करके अच्छी तरह से धो लें, जिससे उन पर बचा हुआ अंडे का हिस्सा साफ हो जाएगा। इसके बाद इन छिलकों को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें।
जब छिलके पूरी तरह सूख जाएं तो इन्हें मिक्सर जार में डालकर पीस लें और बारीक पाउडर तैयार कर लें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस पाउडर का इस्तेमाल पेड़पौधों में खाद के तौर पर किया जा सकता है।
खाद बनाने का दूसरा तरीका
अंडे के छिलकों से आप लिक्विड खाद भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अंडे के छिलकों को बारीक पीस लें। अब एक बर्तन में पानी उबलने के लिए रख दें। इसके बाद छिलकों को पानी में डालकर कुछ देर तक उबालें।
इस तरह अंडे के छिलकों से लिक्विड खाद बनकर तैयार हो जाएगा जिसे आप पौधों में डाल सकते हैं। इससे पौधों की जड़ों को पर्याप्त पोषण मिलेगा और उनकी ग्रोथ अच्छी होगी।
अंडे के छिलकों में कैल्शियम कार्बोनेट, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और क्लोराइड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो पौधों और मिट्टी दोनों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इससे बनी ऑर्गेनिक खाद धीरेधीरे मिट्टी में घुलती है और पौधों तक पहुंचती है। इस खाद का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें क्योंकि जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल मिट्टी का संतुलन बिगड़ सकता है। इस तरह पौधों की अच्छी देखभाल करने के लिए आप सही तरीके और ऑर्गेनिक खाद का उपयोग कर सकते हैं।



